कटिहार : सांसद आवास पर अपराधियों का उत्पात
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कटिहार : राज्यसभा सांसद सह कटिहार मेडिकल कॉलेज के निदेशक डॉ अहमद अशफाक करीम के आवास पर हथियारबंद आधा दर्जन अपराधियों ने रविवार की तड़के घुसकर जमकर उत्पात मचाया. अपराधियों ने बरामदे में सो रहे आदेशपाल की जमकर पिटाई कर आर्म्स का भय दिखाकर चहारदीवारी के पार ले जाकर हाथ-पैर बांधकर छोड़ दिया. इस मामले […]
विज्ञापन
कटिहार : राज्यसभा सांसद सह कटिहार मेडिकल कॉलेज के निदेशक डॉ अहमद अशफाक करीम के आवास पर हथियारबंद आधा दर्जन अपराधियों ने रविवार की तड़के घुसकर जमकर उत्पात मचाया. अपराधियों ने बरामदे में सो रहे आदेशपाल की जमकर पिटाई कर आर्म्स का भय दिखाकर चहारदीवारी के पार ले जाकर हाथ-पैर बांधकर छोड़ दिया. इस मामले में मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से मुफस्सिल थाने को लिखित सूचना दी गयी है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की.
हालांकि अब तक पुलिस के हाथ किसी तरह के सुराग नहीं आ पाये हैं. गौरतलब हो कि सांसद डॉ करीम को 20 अगस्त को पटना में फोन पर जान मारने की धमकी मिली थी. उस वक्त उन्होंने वहां प्राथमिकी दर्ज करायी थी. उस मामले में भी पुलिस के हाथ अब तक खाली है. सांसद के आवास पर रविवार की सुबह तीन बजे के करीब अपराधियों के घुसने की घटना को उसी धमकी से जोड़ कर देखा जा रहा है.
सांसद डॉ करीम थे घर से बाहर : मेडिकल कॉलेज प्रशासन व कर्मियों का कहना है कि सांसद डॉ अहमद अशफाक करीम को जान मारने की नीयत से अपराधी आवास में घुसे थे, लेकिन वे संयोग से बाहर थे. अपराधियों को उनके बाहर होने की जानकारी मिलने के बाद अपराधियों ने अपना प्लान चेंज कर वापस लौट गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










