साइकिल चोरी के आरोप में भीड़ ने नाबालिग को बुरी तरह पीटा

Updated at : 20 Sep 2018 9:46 PM (IST)
विज्ञापन
साइकिल चोरी के आरोप में भीड़ ने नाबालिग को बुरी तरह पीटा

कटिहार : बिहार के कटिहार जिले के सदर अस्पताल परिसर में गुरुवार को साइकिल चोरी के आरोप में भीड़ ने एक नाबालिग की बुरी तरह पिटाई कर दी. नगर थानाध्यक्ष निर्मल कुमार यादवेंदू ने बताया कि उक्त नाबालिग कोढ़ा प्रखंड अंतर्गत कोलासी चौक का निवासी है. पुलिस ने नाबालिग को अपनी सुरक्षा में लेकर उसका […]

विज्ञापन

कटिहार : बिहार के कटिहार जिले के सदर अस्पताल परिसर में गुरुवार को साइकिल चोरी के आरोप में भीड़ ने एक नाबालिग की बुरी तरह पिटाई कर दी. नगर थानाध्यक्ष निर्मल कुमार यादवेंदू ने बताया कि उक्त नाबालिग कोढ़ा प्रखंड अंतर्गत कोलासी चौक का निवासी है.

पुलिस ने नाबालिग को अपनी सुरक्षा में लेकर उसका इलाज सदर में कराया है. उन्होंने कहा कि इस तरह से किसी की भी पिटाई की कानून इजाजत नहीं देता. निर्मल ने कहा कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन