ऑटो चालक की गला काट कर हत्या, बिहार का रहने वाला था मृतक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Sep 2018 6:14 PM
नोएडा/कटिहार : नोएडा के थाना एक्सप्रेस-वे क्षेत्र के सेक्टर 168 के पास बीती रात को अज्ञात बदमाशों ने एक ऑटो चालक की गला काट कर हत्या कर दी. थाना एक्सप्रेस-वे के प्रभारी निरीक्षक हंसराज भदौरिया ने बताया कि बरौला गांव में रहने वाले मोहम्मद इसराइल ऑटो रिक्शा चलाकर अपनी आजीविका चलाते थे. मृतक मूल रूप […]
नोएडा/कटिहार : नोएडा के थाना एक्सप्रेस-वे क्षेत्र के सेक्टर 168 के पास बीती रात को अज्ञात बदमाशों ने एक ऑटो चालक की गला काट कर हत्या कर दी. थाना एक्सप्रेस-वे के प्रभारी निरीक्षक हंसराज भदौरिया ने बताया कि बरौला गांव में रहने वाले मोहम्मद इसराइल ऑटो रिक्शा चलाकर अपनी आजीविका चलाते थे.
मृतक मूल रूप से बिहार के कटिहार के रहने वाले थे. सोमवार शाम में सेक्टर 168 के पास उनका शव पुलिस को मिला. उन्होंने बताया कि चाकू से गला काट कर हत्या की गयी है. मृतक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है. मृतक के परिजनों ने एक परिचित पर हत्या में शामिल होने का शक प्रकट किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










