टोटो से मेला देखने जा रहे 12 लोग हादसे का शिकार, घायल

टोटो से मेला देखने जा रहे 12 लोग हादसे का शिकार, घायल
कोढ़ा थाना क्षेत्र के गेड़ाबाड़ी बजार में मेला देखने जा रहे लोगों से भरी एक टोटो का सड़क दुर्घटना में शिकार हो जाने से कुल 12 लोग घायल हो गये. तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है. खिरनी देवी 50 वर्ष पति रामदेव ऋषि, महिनाथपुर, सबीला देवी 30 वर्ष, पति कैलास मुखिया, कविता देवी 35 वर्ष, पति रंजीत सिंह को बेहतर इलाज के लिए हायर स्वास्थ्य सेंटर में रेफर किया गया है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टोटो पर कुल 12 लोग सवार होकर मेला देखने निकले थे. इसी बीच राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पावर हाउस के पास टोटो को किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी. अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया. घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद नौ लोगों को छुट्टी दे दी गई है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. सभी लोग पास के गांव से मेला देखने के लिए निकले थे. सड़क दुघर्टना में 9 लोगों की स्थिति सामान्य है 3 का इलाज जारी है. जिसमें की एक महिला साथ दो बच्चे भी जख्मी बताए जा रहे हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




