जाप कार्यकर्ताओं ने राजधानी ट्रेन को रोक कर किया प्रदर्शन
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :02 Aug 2018 5:07 AM
विज्ञापन

रेलवे परीक्षा केंद्र दो हजार किलोमीटर दूर बनाने पर किया प्रदर्शन कटिहार : जन अधिकार पार्टी ने रेलवे बोर्ड द्वारा रेलवे परीक्षा में बिहार के छात्रों को अन्य राज्य में परीक्षा केंद्र बनाये के जाने के विरोध में बुधवार को कटिहार रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म संख्या एक पर राजधानी ट्रेन को रोकर विरोध प्रदर्शन किया. […]
विज्ञापन
रेलवे परीक्षा केंद्र दो हजार किलोमीटर दूर बनाने पर किया प्रदर्शन
कटिहार : जन अधिकार पार्टी ने रेलवे बोर्ड द्वारा रेलवे परीक्षा में बिहार के छात्रों को अन्य राज्य में परीक्षा केंद्र बनाये के जाने के विरोध में बुधवार को कटिहार रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म संख्या एक पर राजधानी ट्रेन को रोकर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार व रेल मंत्री के विरोध में जम कर नारेबाजी कर रेलवे की होने वाली परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों को नजदीक के जिले में परीक्षा केंद्र बनाने की मांग की.
रेल चक्का जाम का नेतृत्व जाप के जिला अध्यक्ष सुनील यादव ने किया. जिलाध्यक्ष सुनील यादव ने कहा कि सरकार छात्र एवं युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है. आखिर रेलवे की ओर से आगामी 9 अगस्त से आयोजित होने वाली परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्र 1500 से 2000 किलोमीटर दूर कैसे जायेंगे. परीक्षा केंद्र बिहारी छात्रों के लिए दूसरे राज्यों में बनाया गया है. इससे गरीब व मध्यम वर्गीय छात्र परीक्षा में शामिल होने से वंचित हो जायेंगे. उनके पास पढ़ाई करने के लिए पैसे नहीं है तो दो हजार किलोमीटर जाकर परीक्षा कहां से दे पायेंगे. केंद्र सरकार बेरोजगार युवकों के साथ छल कर रही है.
इसी बहाने छात्रों को परीक्षा देने से रोकने का प्रयास किया जा रहा है. जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. जिला अध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि सरकार ने वादा किया था कि हर साल दो करोड़ युवाओं एवं छात्रों को रोजगार दिया जायेगा. चार वर्ष बीत गये पर वादा पूरा नहीं हो सका. श्री यादव ने रेल मंत्री से आग्रह किया कि वे छात्र एवं युवा के भविष्य को देखते हुए अपना फैसला बदलते हुए परीक्षा केंद्र गृह राज्य या गृह जिला देने का काम करें.
कहते हैं सीनियर डीसीएम
सीनियर डीसीएम विवेकानंद द्विवेदी ने कहा कि जाप नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण ढंग से मांगों को लेकर प्रदर्शन किया. ट्रेनों के परिचालन पर किसी तरह का कोई असर नहीं पड़ा है. सभी ट्रेनों का परिचालन सामान्य तरीके से होता रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










