गैंगरेप के बाद 21 वर्षीय तलाकशुदा महिला की गला दबा कर हत्या
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Jun 2018 6:18 PM
कटिहार : बिहार के कटिहार में आबादपुर थाना क्षेत्र के शिवानंदपुर पंचायत स्थित तिसलिया गांव के निकट पटुवा खेत में गैंगरेप के बाद 21 वर्षीया तलाकशुदा महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गयी. शनिवार की सुबह महिला का शव अर्धनग्न स्थिति में बरामद की गयी है. पुलिस का कहना है कि सामूहिक दुष्कर्म की […]
कटिहार : बिहार के कटिहार में आबादपुर थाना क्षेत्र के शिवानंदपुर पंचायत स्थित तिसलिया गांव के निकट पटुवा खेत में गैंगरेप के बाद 21 वर्षीया तलाकशुदा महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गयी. शनिवार की सुबह महिला का शव अर्धनग्न स्थिति में बरामद की गयी है. पुलिस का कहना है कि सामूहिक दुष्कर्म की बात पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा. मृतक महिला की पहचान तिसलिया निवासी के रूप में की गयी है.
जानकारी के अनुसार वह तलाकशुदा महिला थी. लगभग दो वर्ष पूर्व तलाक हो गया था. तब से वह अपने माता-पिता के घर तिसलिया में ही रह रही थी. मामले में मृतक की मां ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब साढ़े आठ बजे उसकी पुत्री पड़ोसी के घर जाने की बात कह घर से निकली थी. देर रात तक घर नहीं लौटी, तो माता-पिता चिंतित होने लगे. परिजनों ने रात भर अपनी पुत्री की खोजबीन की. शनिवार की सुबह पड़ोसियों व ग्रामीणों के द्वारा उसके घर से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित पटुवा खेत में शव अर्धनग्न हालात में पड़े रहने की खबर उन्हें प्राप्त हुई.
कहते हैं एसडीपीओ
एसडीपीओ पंकज कुमार का कहना है कि आबादपुर थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है. दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा. शीघ्र ही घटना में शामिल आरोपितों की गिरफ्तारी होगी.
ये भी पढ़ें… चलती बस में5 साल की मासूम से दुष्कर्म, भीड़ ने आरोपित को जमकर पीटा, उसके बाद…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










