न्यू मार्केट में जलजमाव की समस्या से जूझ रहे दुकानदार व स्थानीय लोग

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Sep 2017 4:02 AM

विज्ञापन

कीचड़ से नहीं आते ग्राहक, दुकानदारी भी होती है प्रभावित कटिहार : शहर के न्यू मार्केट सड़क पर जलजमाव होने के कारण आम लोगों एवं राहगीरों को आवागमन में घोर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. नगर निगम प्रशासन जलजमाव की समस्या को दूर करने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रहा है. […]

विज्ञापन

कीचड़ से नहीं आते ग्राहक, दुकानदारी भी होती है प्रभावित

कटिहार : शहर के न्यू मार्केट सड़क पर जलजमाव होने के कारण आम लोगों एवं राहगीरों को आवागमन में घोर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. नगर निगम प्रशासन जलजमाव की समस्या को दूर करने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रहा है. जलजमाव की वजह से सावन की पहली सोमवारी को श्रद्धालुओं को पूजा अर्चना करने के लिए मंदिर जाने में परेशानी उठानी पड़ी थी. जलजमाव की वजह से स्थानीय दुकानदारों को सड़क पर चचरी लगाने को विवश होना पड़ रहा है,
ताकि ग्राहक उनके दुकानों तक पहुंच सके. यह हाल वहां की है जहां नगर निगम प्रत्येक वर्ष शहर को जलजमाव की समस्या से निबटने के लिए लाखों रुपये खर्च करता है. न्यू मार्केट शहर का सबसे व्यस्तम मार्केट में एक है. यहां सब्जी, फल सहित बड़ी संख्या में विभिन्न प्रकार के थोक विक्रेता एवं खुदरा विक्रेता अपने सामान को बेचते हैं.
यहां शहर सहित जिले के विभिन्न स्थानों से खरीदारी करने के लिए रोज लोग आते हैं. बहरहाल हल्की बारिश हुई सड़क की बदहाल स्थिति वह जलजमाव से आवागमन में स्थानीय दुकानदारी व्यवसायियों एवं राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ रही है. नगर निगम प्रशासन पूरी तरह से लापरवाह बना हुआ है. इस सड़क से होकर प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता है. जिले के तमाम पदाधिकारी इधर से आते जाते हैं. लेकिन उन्हें यह जलजमाव नहीं दिख रहा है. यही वजह है कि जलजमाव की समस्या को दूर करने की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हो रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन