बाढ़ प्रभावित परिवारों को अब दिया जायेगा फूड पैकेट

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Aug 2017 6:26 AM

विज्ञापन

कई प्रस्ताव पारित. प्रखंड अनुश्रवण समिति की हुई बैठक प्रत्येक पंचायत में चार हजार व्यक्ति को फुड पैकिंग दिया जायेगा इसमें जनगणना 2011 के आधार पर कई प्रभावित व्यक्ति छूट जायेंगे. डंडखोरा : प्रखंड के मनरेगा भवन के सभागार में प्रखंड स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक प्रखंड प्रमुख पूनम देवी की अध्यक्षता हुई. बैठक में […]

विज्ञापन

कई प्रस्ताव पारित. प्रखंड अनुश्रवण समिति की हुई बैठक

प्रत्येक पंचायत में चार हजार व्यक्ति को फुड पैकिंग दिया जायेगा इसमें जनगणना 2011 के आधार पर कई प्रभावित व्यक्ति छूट जायेंगे.
डंडखोरा : प्रखंड के मनरेगा भवन के सभागार में प्रखंड स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक प्रखंड प्रमुख पूनम देवी की अध्यक्षता हुई. बैठक में विधायक डॉ शकील अहमद खान, जिला परिषद सदस्य पुरुषोत्तम वर्मा, मुखिया संघ के अध्यक्ष अमर आर्य, स्थानीय मुखिया पार्वती हेंब्रम ने मुख्य रूप से भाग लिया. बैठक में अंचल पदाधिकारी निरंजन कुमार मिश्रा ने बताया कि फिलहाल बाढ़ राहत के तहत जनगणना 2011 के एपीएल, बीपीएल परिवार पर पांच किलो चावल व दाल, आलू दिया जायेगा.
बैठक में विधायक डॉ खान ने जिला पदाधिकारी से बात कर कहा कि प्रत्येक पंचायत में चार हजार व्यक्ति को फुड पैकिंग दिया जाय. जनगणना 2011 के आधार पर कई प्रभावित व्यक्ति छूट जायेंगे. जिला परिषद सदस्य श्री वर्मा ने बताया प्रभावित परिवार गृह क्षति का फोटो कराकर आवेदन दें. इसे पंचायत वार अनुश्रवण समिति से अनुमोदित कर भुगतान किया जाय. उन्होंने कहा फूड पैकिंग प्रत्येक पंचायतवार दे दिया जाय. जिसे पंचायत अनुश्रवण निगरानी में वितरण करें.
मुखिया प्रतिनिधि अबु अली खॉ ने प्रस्ताव रखा कि किसान सलाहकार को आवंटित पंचायत के इतर दूसरे पंचायत के फसल क्षतिपूर्ति का सर्वे करायें. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एपी शाही ने कहा प्रखंड के सभी सड़क-नाला पर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया जायेगा. वही स्थानीय मुखिया पार्वती ने प्रस्ताव रखा कि पूर्ण रूप से गृहक्षति के सर्वे का कार्य पंचायत सचिव, रोजगार सेवक व टोला सेवक, शिक्षक के साथ फोटोग्राफर दिया जाय. इस अवसर पर मुखिया संजीव चौहान, जदयू के वरिष्ठ सतनारायण मंडल, पूर्व मुखिया श्याम ठाकुर, पंचायत समिति वरुण कुमार, राम बाबू ऊरांव, उपप्रमुख चंदशेखर केवट, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष मुकेश पोद्दार, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष कपिल यादव, समाजसेवी श्रवण सन्यासी बीडीओ किशोर कुणाल, सीडीपीओ सीमा रहमान, मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकार आदि कई पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन