सीएम के आते ही चकाचक हुई व्यवस्था

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Aug 2017 3:24 AM

विज्ञापन

कटिहार : बाढ़ राहत शिविर का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन चुस्त-दुरुस्त नजर आये. कल तक जो दाने-दाने के मोहताज थे. बुधवार को वैसे बाढ़ पीड़ितों का तो भाग्य ही खुल गया. कदवा के चांदपुर स्थित मध्य विद्यालय में राहत शिविर का निरीक्षण करने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे थे. […]

विज्ञापन

कटिहार : बाढ़ राहत शिविर का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन चुस्त-दुरुस्त नजर आये. कल तक जो दाने-दाने के मोहताज थे. बुधवार को वैसे बाढ़ पीड़ितों का तो भाग्य ही खुल गया. कदवा के चांदपुर स्थित मध्य विद्यालय में राहत शिविर का निरीक्षण करने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे थे.

जिला प्रशासन ने 3-4 घंटे के भीतर ऐसी व्यवस्था कर दी कि लोग कल्पना भी नहीं कर सकते थे. राहत शिविर में रहने वाले कई बाढ़ पीड़ितों ने बताया कि मंगलवार तक इस तरह की व्यवस्था दूर-दूर तक नजर नहीं आ रही थी. अब नये-नये थाली में भोजन परोसा जा रहा था. बच्चों को दूध भी मिलने लगा. सब कुछ ठीक-ठाक रहा. अब देखना यह है कि मुख्यमंत्री के जाने के बाद भी ऐसी व्यवस्था कायम रहती है या नहीं. राहत शिविर में रहने वाले चांदपुर के करनी देवी व आरती देवी ने बताया कि आज पहली बार नया थाली में भजन मिला है. इन बाढ़ पीड़ितों ने यह भी कहा कि पहली बार दूध भी बच्चों को उपलब्ध कराया गया है.

मंगलवार तक इस तरह की कोई व्यवस्था नहीं थी. रानी टोला के शीला देवी एवं बिशनपुर के माया देवी ने कहा कि अभी भी वह विस्थापित हैं. गांव के विद्यालय में शरण लिए हुए है. कुछ भी राहत सामग्री नहीं मिली है. एक टाइम का भोजन खिलाया जाता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन