रेलवे के अनुसार 28 तक इन मार्ग पर परिचालन हो सकता है शुरू
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Aug 2017 3:54 AM
विज्ञापन
पुल संख्या 133 पर चल रहे कार्य का रेल महाप्रबंधक आज लेंगे जायजा कटिहार : कटिहार गुवाहाटी रेल खंड पर कटिहार के ब्रिज संख्या 133 बीते 14 अगस्त को बाढ़ के पानी के करंट से बह गया था. जिससे पूल हवा में झूलने लगी थी. इससे पूर्वोत्तर भारत के सात राज्यों से देश का संपर्क […]
विज्ञापन
पुल संख्या 133 पर चल रहे कार्य का रेल महाप्रबंधक आज लेंगे जायजा
कटिहार : कटिहार गुवाहाटी रेल खंड पर कटिहार के ब्रिज संख्या 133 बीते 14 अगस्त को बाढ़ के पानी के करंट से बह गया था. जिससे पूल हवा में झूलने लगी थी. इससे पूर्वोत्तर भारत के सात राज्यों से देश का संपर्क भंग हो गया है. नयी दिल्ली से गुवाहाटी जाने वाली लगभग दो दर्जन से अधिक ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. पुल के निर्माण में तेजी लाने के लिए सोमवार से सेना का सहारा लिया गया है. जिसकी मदद से पुल का निर्माण जल्द से जल्द हो सके व पूर्वोत्तर राज्यों से रेल संपर्क फिर से बहाल हो. पूल संख्या 133 पर चल रहे कार्यों का निरीक्षण करने के लिए पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के महाप्रबंधक चाहते राम मंगलवार सुबह दालकोला पहुंचेंगे. कटिहार रेल डिवीजन के लगभग सभी रेल अधिकारी निर्माण स्थल पर पहुंच कर कार्य का जायजा ले रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










