रेडक्रांस शिविर में 100 लोगों की हुई जांच

Published by :RAJKISHOR K
Published at :20 Apr 2025 6:33 PM (IST)
विज्ञापन
रेडक्रांस शिविर में 100 लोगों की हुई जांच

रेडक्रांस शिविर में 100 लोगों की हुई जांच

विज्ञापन

कटिहार भारतीय रेडक्रांस सोसाइटी के तत्वाधान में शिव डेंटल क्लिनिक एन्ड रिसर्च सेंटर की ओर से रविवार को निःशुल्क दंत शल्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. चेयरमैन डॉ रंजना झा ने कहा कि प्रतिवर्ष ये शिविर लगाया जाता है. साथ ही अलग अलग स्कूलों में शिविर लगाकर बच्चों को अपने दांतों की उचित देखभाल करने की सलाह के साथ चिकित्सा एवं निःशुल्क दवाई दी जाती है. दंत सर्जन डॉ लीलाधर माहेश्वरी ने कहा कि अपने दांतों को दिन में कम से कम दो बार फ्लोराइड युक्त टूथपेस्ट से ब्रश करें. दिन में कम से कम एक बार अपने दांतों को फ्लॉस करें. कहा, सफाई नहीं करने से वेक्टेरिया की एक पतली परत दांतों पर जमा हो जाती है. जिसे डेण्टल फ्लॉग कहते हैं. सचिव संतोष गुप्ता ने स्वस्थ दांत स्वस्थ शरीर का नारा देते हुए कहा कि शरीर का सबसे मजबूत भाग दांत है. नियमित रूप से अपने मुंह की जांच करते रहें. चिकित्सक से सलाह लें. उनके हवाले से जानकारी दी गई कि इस शिविर में 100 से ज्यादा मरीजों के दांतों का चेकअप किया गया, कई लोगों के खराब दांतों को उखाड़ा गया. निःशुल्क दवाई भी दी गयी. पूर्व चेयरमैन अनिल चमरिया ने कहा कि शरीर मे सबसे ज्यादा कैंसर मुंह का होता है. ये उचित देखभाल नहीं करने से होता है. गुटका, पान मसाला के कारण होता है. सह सचिव विवान सरकार, प्रबंध समिति सदस्य पुरुषोत्तम मोदी, आलोक सिंहा, विक्की जायसवाल ने शिविर संचालन में सहयोग देते हुए लोगों से बीड़ी, सिगरेट, खैनी, गुटका, सुपाड़ी, तम्बाखू आदि छोड़ने की अपील की. शिविर में डॉ सुमित काबरा, डॉ ब्यूटी सिंह, डॉ अविनाश, डॉ शुभम, डॉ कृष्णा, डॉ करिश्मा, डॉ कृति, गौरव, सज़ीना परवीन, शिविर में सहयोगी परितोष सिंह, शम्भू मंडल, सुन्दर झा, सुनील, गोपाल, मसूद, कुबेर, नीरज, सुमन चौधरी के साथ रेडक्रॉस आपदा प्रबंध स्वयसेवक प्रवीण केशरी, मनोज दास आदि की भूमिका सराहनीय रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन