Kaimur News : स्कूटी का ब्रेक फेल होने से महिला सब इंस्पेक्टर घायल

Published by : PRABHANJAY KUMAR Updated At : 29 May 2025 9:03 PM

विज्ञापन

गुरुवार को रामगढ़-नुआंव पथ स्थित अकोढी पुल के समीप स्कूटी का ब्रेक फेल हो जाने से अनियंत्रित होकर मुख्य सड़क पर पलट गयी.

विज्ञापन

रामगढ़. गुरुवार को रामगढ़-नुआंव पथ स्थित अकोढी पुल के समीप स्कूटी का ब्रेक फेल हो जाने से अनियंत्रित होकर मुख्य सड़क पर पलट गयी. इससे वाहन पर सवार महिला सब इंस्पेक्टर गंभीर रूप से घायल हो गयी. घटना के बाद स्थानीय थाने की पुलिस द्वारा तत्काल घायल महिला सब इंस्पेक्टर को मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान स्थिति गंभीर देख घायल महिला सब इंस्पेक्टर को पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. घायल महिला सब इंस्पेक्टर नुआंव थाने में कार्यरत श्वेता कुमारी बतायी जाती हैं. जानकारी के मुताबिक, गुरुवार की सुबह नुआंव थाने में कार्यरत महिला सब इंस्पेक्टर नुआंव थाने से भभुआ कोर्ट से संबंधित किसी कार्य के लिए जा रही थी. इसी बीच स्थानीय थाना क्षेत्र के अकोढी पुल के समीप स्कूटी का ब्रेक फेल हो गया. ब्रेक फेल होने के कारण स्कूटी अनियंत्रित होकर पलट गयी. उक्त मामले में रामगढ़ थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि नुआंव थाने में कार्यरत महिला सब इंस्पेक्टर श्वेता कुमारी की स्कूटी का ब्रेक फेल होने के कारण स्कूटी पलट गयी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गयी हैं. उनका मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHANJAY KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHANJAY KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन