कैमूर प्रेम प्रसंग का मामला आया सामने, युवती ने मंदिर में प्रेमी संग रचाई शादी, थाने पहुंचकर बोली- अब पति के साथ ही रहूंगी

Updated:
विज्ञापन
भगवानपुर थाना भवन  | Prabhat Khabar Network

भगवानपुर थाना भवन | Prabhat Khabar Network

भगवानपुर में प्रेमी के साथ शादी कर थाने पहुंची युवती, माता-पिता की नाराजगी के बावजूद अपने पति के साथ रहने की जिद पर अड़ी, जानें पूरा मामला।

विज्ञापन

Kaimur News : कैमूर जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र में प्रेम विवाह का एक मामला सामने आया है. चैनपुर थाना क्षेत्र की एक बालिग युवती ने रामगढ़ गांव के युवक के साथ जिले के प्रसिद्ध धरती माता मंदिर में विवाह कर लिया. शादी के बाद दोनों स्वयं भगवानपुर थाना पहुंचे, जहां युवती ने पुलिस के समक्ष अपनी इच्छा से शादी करने और पति के साथ रहने की बात कही.

कई महीनों से चल रहा था प्रेम संबंध

पुलिस के अनुसार युवती और रामगढ़ निवासी युवक के बीच कई महीनों से प्रेम संबंध था. दोनों एक-दूसरे से मिलते-जुलते थे और बाद में मंदिर में विवाह कर लिया.

माता-पिता पहुंचे थाना, जताई नाराजगी

घटना की जानकारी मिलने पर युवती के माता-पिता भी भगवानपुर थाना पहुंचे. उन्होंने प्रेम विवाह पर नाराजगी जताते हुए पुलिस के समक्ष अपनी बात रखी और बेटी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन युवती अपने निर्णय पर कायम रही.

'अपनी मर्जी से की शादी'

युवती ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी इच्छा से युवक के साथ विवाह किया है और वह अपने पति के साथ ही रहना चाहती है. पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया के तहत युवती को न्यायालय में बयान दर्ज कराने के लिए भेज दिया.

पुलिस ने बताई कानूनी स्थिति

थानाध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि उपलब्ध दस्तावेजों के अनुसार युवती बालिग है. उसे दंड प्रक्रिया के तहत न्यायालय में बयान के लिए प्रस्तुत किया गया है. न्यायालय के आदेश के अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


विज्ञापन
Pankaj Singh

लेखक के बारे में

By Pankaj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन