कैमूर में अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, वायरल वीडियो से वसूलीबाज गिरफ्तार, बढ़ते अपराध पर SP ने बढ़ाई सख्ती

Updated:
विज्ञापन

फोटो.4. वाहनों से अवैध वसूली में धराया व्यक्ति | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कैमूर के चैनपुर में ट्रकों और भारी वाहनों से अवैध वसूली करने वाले युवक को पुलिस ने वीडियो वायरल होने के बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन

Kaimur News : कैमूर जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी कड़ी में चैनपुर थाना क्षेत्र के करजी गांव के समीप ट्रकों और भारी वाहनों से अवैध वसूली करने वाले एक युवक को वायरल वीडियो के आधार पर गिरफ्तार किया गया है. वहीं दूसरी ओर जिले में चोरी, लूट और मारपीट जैसी घटनाओं के लगातार सामने आने के बाद पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ अभियान और तेज कर दिया है.

विज्ञापन

वायरल वीडियो से खुला अवैध वसूली का मामला

एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि दिवा गश्ती के दौरान पुलिस को एक वीडियो मिला, जिसमें एक व्यक्ति सड़क पर खड़े होकर ट्रकों और भारी वाहनों से अवैध वसूली करता दिखाई दे रहा था. जांच में वीडियो चैनपुर थाना क्षेत्र के करजी गांव का पाया गया. वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की पहचान करजी गांव निवासी कृपा शंकर तिवारी के पुत्र कमलेश तिवारी के रूप में हुई.

तत्काल कार्रवाई कर आरोपी को भेजा गया जेल

पहचान की पुष्टि होते ही चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कमलेश तिवारी को गिरफ्तार कर लिया. मेडिकल जांच के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क पर अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

सख्ती के बावजूद अपराध बना चुनौती

पुलिस की लगातार छापेमारी, वाहन जांच, रात्रि गश्त और वारंटियों की गिरफ्तारी के बावजूद जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी, लूट, मारपीट और अन्य आपराधिक घटनाओं की खबरें सामने आ रही हैं. इससे आम लोगों में कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता बनी हुई है.

एसपी बोले- अपराधियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

एसपी शिखर चौधरी ने कहा कि जिले में अपराध नियंत्रण के लिए विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है. संदिग्ध व्यक्तियों की जांच, वाहन चेकिंग, गश्ती और वारंटियों की गिरफ्तारी को और प्रभावी बनाया जा रहा है. अपराधियों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

जनसहयोग को बताया जरूरी

एसपी ने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अवैध वसूली की सूचना तत्काल पुलिस को दें. उन्होंने कहा कि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस कार्रवाई के साथ-साथ आम लोगों का सहयोग भी बेहद जरूरी है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन