कैमूर में मानसिक विक्षिप्त युवक ने दुकानदार पर किया चाकू से हमला, आक्रोशित भीड़ ने पकड़कर पीटा

Updated:
विज्ञापन
घायल का अस्पताल में होता इलाज | Prabhat Khabar Network

घायल का अस्पताल में होता इलाज | Prabhat Khabar Network

मोहनिया के मुठानी में एक मानसिक विक्षिप्त युवक ने दुकानदार पर चाकू से हमला किया। आक्रोशित भीड़ ने युवक की जमकर पिटाई की, दोनों घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

विज्ञापन

Kaimur News : कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के मुठानी के समीप गुरुवार को एक मानसिक रूप से विक्षिप्त बताए जा रहे युवक ने अचानक एक दुकानदार पर चाकू से हमला कर दिया. हमले में दुकानदार घायल हो गया. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने युवक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी, जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया.

दुकान पर खड़े थे मनोज, तभी हुआ हमला

घायल दुकानदार की पहचान मुठानी गांव निवासी मनोज कुमार के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार मनोज कुमार अपनी दुकान पर खड़े थे. इसी दौरान सड़क से गुजर रहे एक युवक ने अचानक चाकू निकालकर उनके पेट पर हमला करने का प्रयास किया. बचाव के दौरान उन्होंने हाथ आगे कर दिया, जिससे चाकू उनके हाथ में लग गया और वे घायल हो गए.

आक्रोशित लोगों ने युवक को पकड़कर पीटा

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. गुस्साए लोगों ने हमलावर युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी. मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. वहीं घायल दुकानदार मनोज कुमार का इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. साथ ही घटना के कारणों और युवक की मानसिक स्थिति की भी जानकारी जुटाई जा रही है.


विज्ञापन
Vinod Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Vinod Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन