पानी भरे गड्ढे में गिरकर महिला की मौत
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :04 Sep 2024 8:36 PM (IST)
विज्ञापन

पानी भरे गड्ढे में गिरकर महिला की मौत
विज्ञापन
रामगढ़़
बुधवार की अहले सुबह थाना क्षेत्र के सिझुआ कला गांव में शौच जाने के दौरान घर के दरवाजे पर मछली पालन के लिए खोदे गये गड्ढे में गिरकर एक 60 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गयी. मृतक की पहचान सिझुआ कला गांव की बिगना देवी के रूप में हुई है. घटना की जानकारी देते हुए मृतक के नाती मुकेश कुमार ने बताया गांव के पश्चिम रविदास मंदिर के समीप दादी बिगना देवी अपने बेटे राजू प्रजापति के साथ रहती थी. रात्रि में खाना खाकर आराम किया. बुधवार की अहले सुबह शौच के लिए घर से बाहर निकली थी. इसी दौरान घर के कुछ आगे दरवाजे पर मछली पालन के लिए खोदे गये लगभग पांच फीट गहरे पानी भरे गड्ढे में पैर फिसलने से गिर पड़ी. इससे डूबकर उनकी मौत हो गयी. इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे मुखिया प्रतिनिधि गुड्डू यादव ने घटना की जानकारी सीओ व पुलिस को दी. मौके पर पहुंची सब इंस्पेक्टर आरती कुमारी व सीओ शूश्री रश्मि ने शव का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेजा है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










