ओवरटेक करने के चक्कर में दो बाइकें टकरायीं, चाचा की मौत, भतीजा घायल

Published at :27 Jan 2025 8:54 PM (IST)
विज्ञापन
ओवरटेक करने के चक्कर में दो बाइकें टकरायीं, चाचा की मौत, भतीजा घायल

स्थानीय थाना क्षेत्र के रामगढ-मोहनिया पथ स्थित भिरखीरा मोड़ के समीप रविवार को ट्रक से ओवरटेक करने के चक्कर में दो बाइकों में आमने-सामने की हुई टक्कर में बाइक सवार चाचा की मौत हो गयी, जबकि भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया.

विज्ञापन

मोहनिया शहर. स्थानीय थाना क्षेत्र के रामगढ-मोहनिया पथ स्थित भिरखीरा मोड़ के समीप रविवार को ट्रक से ओवरटेक करने के चक्कर में दो बाइकों में आमने-सामने की हुई टक्कर में बाइक सवार चाचा की मौत हो गयी, जबकि भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया. इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक व घायलों को अस्पताल लेकर आयी, जहां से घायल को प्राथमिक इलाज के बाद रेफर किया गया. वहीं, मृतक के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भेजा गया. मृतक चाचा रोहतास जिला के चेनारी थाना स्थित कोनार खुर्द गांव निवासी स्वर्गीय पोखराज सिंह के 45 वर्षीय पुत्र विजय सिंह व घायल भतीजा इसी गांव के जगदयाल सिंह के 28 वर्षीय पुत्र रविंद्र सिंह बताये गये हैं. जानकारी के अनुसार, चाचा और भतीजा दोनों बाइक पर सवार होकर अपने गांव से रामगढ़ दवा लेने के लिए जा रहे थे. मोहनिया-रामगढ़ पथ के भिरखीरा मोड़ के पास आगे जा रहे ट्रक से ओवरटेक करने के दौरान आगे से आ रही बाइक में टक्कर हो गयी. इसमें एक बाइक पर सवार दो लोगों में एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, तो दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल और मृतक को अस्पताल पहुंचाया. साथ ही सूचना पर पहुंचे परिजनों की उपस्थिति में शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भेजा गया. जबकि, दूसरी बाइक पर सवार एक युवक भी घायल हो गया था, जिसे रामगढ़ रेफरल अस्पताल में भर्ती किया गया था. वहां से स्थिति गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया गया था. इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रियेश प्रियदर्शी ने बताया सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी है. उसके शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भेजा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन