कैमूर: चैनपुर में शराब के नशे में हंगामा कर रहे दो गिरफ्तार, मेडिकल जांच में हुई पुष्टि

Updated:
विज्ञापन
शराब के नशे में गिरफ्तार पियक्कड़ | Prabhat Khabar Network

शराब के नशे में गिरफ्तार पियक्कड़ | Prabhat Khabar Network

कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में शराब के नशे में हंगामा कर रहे दो लोगों को पुलिस ने गुप्त सूचना पर गिरफ्तार किया है. ग्रामीणों की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया, जिनकी मेडिकल जांच में नशे की पुष्टि हुई है.

विज्ञापन

Kaimur News : कैमूर जिला के चैनपुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में शराब के नशे में हंगामा कर रहे दो लोगों को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर गिरफ्तार किया. दोनों आरोपितों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान रामपुर गांव निवासी सरदार बिंद के पुत्र दिलीप बिंद तथा बिड्डी गांव निवासी रविंद्र कुमार के पुत्र रजनीकांत पटेल के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, दोनों अपने-अपने गांव में शराब के नशे में हंगामा कर रहे थे. इसकी सूचना ग्रामीणों ने थाना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची.

भागने की कोशिश हुई नाकाम

पुलिस को देखते ही दोनों आरोपित भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन सशस्त्र बलों की सहायता से उन्हें पकड़ लिया गया. इसके बाद दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां मेडिकल जांच में शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई.

कानूनी कार्रवाई शुरू

थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है. पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में शराबबंदी कानून के उल्लंघन पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी.


विज्ञापन
Ravishankar Singh

लेखक के बारे में

By Ravishankar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन