ePaper

तिवाई गांव से मारपीट मामले में दो आरोपित गिरफ्तार

Updated at : 18 Jul 2025 5:22 PM (IST)
विज्ञापन
तिवाई गांव से मारपीट मामले में दो आरोपित गिरफ्तार

KAIMUR NEWS.थाना क्षेत्र के तिवई गांव में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मारपीट मामले में फरार चल रहे दो आरोपी भाइयों को छापेमारी कर गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

चैनपुर.

थाना क्षेत्र के तिवई गांव में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मारपीट मामले में फरार चल रहे दो आरोपी भाइयों को छापेमारी कर गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपित तिवई गांव निवासी सियाराम राम का पुत्र अजय कुमार व दिनेश कुमार बताया जाता है. दोनों को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. इधर, इस संबंध में जानकारी थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि 14 जून 2025 को तिवई गांव निवासी स्व. शिवनारायण राम के पुत्र बुधिया राम ने गांव के ही पिता पुत्र पर मारपीट का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया था. उन्होंने बताया कि बुधिया राम ने जमीन विवाद को लेकर सियाराम राम व उसके दो पुत्र अजय कुमार व दिनेश कुमार पर गाली गलौज एवं मारपीट का आरोप लगाया था, जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही थी. लेकिन, सभी फरार चल रहे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन