मतदाता सूची के पुनरीक्षण के बाद नये आइसीडीएस डीपीओ का होगा योगदान
Edited by VIKASH KUMAR
Updated:
विज्ञापन
KAIMUR NEWS.जिले के आइसीडीएस विभाग के प्रभारी जिला प्रोग्राम पदाधिकारी के तबादला हो जाने के बाद जिले की नयी जिला प्रोग्राम पदाधिकारी अपना योगदान मतदाता सूची के पुनरीक्षण के बाद जिले में देगी.
विज्ञापन
प्रतिनिधि, भभुआ.
जिले के आइसीडीएस विभाग के प्रभारी जिला प्रोग्राम पदाधिकारी के तबादला हो जाने के बाद जिले की नयी जिला प्रोग्राम पदाधिकारी अपना योगदान मतदाता सूची के पुनरीक्षण के बाद जिले में देगी. मिली जानकारी के अनुसार आइसीडीएस की वर्तमान प्रभारी जिला प्रोग्राम पदाधिकारी सह बाल विकास परियोजना भभुआ की सीडीपीओ सरिता रानी का तबादला दरभंगा जिला में कर दिया गया है. जबकि कैमूर आइसीडीएस का नया जिला प्रोग्राम पदाधिकारी मुंगेर से आने वाली रेखा कुमारी को बनाया गया है. लेकिन, सरकार स्तर से ही तबादला किये गये इन पदाधिकारियों को मतदाता सूची पुनरीक्षण की अंतिम तिथि 26 जुलाई के बाद ही नये जिले में अपना योगदान दिये जाने का निर्देश दिया गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










