युवक की बाइक ले उड़े चोर

Edited by VIKASH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

कैमूर स्तंभ के समीप हुई घटना

विज्ञापन

कैमूर स्तंभ के समीप हुई घटना भभुआ ग्रामीण. शहर स्थित कैमूर स्तंभ के समीप सड़क किनारे बाइक खड़ी कर बाथरूम गये युवक की बाइक चोर उड़ा ले गये. इस मामले में अखलाशपुर निवासी सुनील कुमार के पुत्र राहुल कुमार ने भभुआ थाना में आवेदन देकर बताया है कि वह रविवार को भभुआ बाजार करने शाम 7:00 बजे जा रहा था, तभी कैमूर स्तंभ स्थित मजार के समीप बाइक को सड़क के किनारे खड़ी कर वह शौचालय में बाथरूम करने चला गया. जब वापस आया, तो देखा कि हीरो स्प्लेंडर बाइक गायब है. काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का पता नहीं चला. इधर, बाइक चोरी के मामले में पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन