भभुआ में देर रात ताला तोड़कर चोरी, मोबाइल, हजारों रुपये नकद और लाखों के गहने लेकर फरार हुए बदमाश

सांकेतिक तस्वीर
भभुआ के दुमदुम गांव में एक चौंकाने वाली चोरी की घटना सामने आई है। देर रात चोरों ने घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय परिवार के सदस्य छत पर सो रहे थे।
Bhabua Dumdum House Theft : भभुआ थाना क्षेत्र के दुमदुम गांव में शनिवार देर रात चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया. घटना के दौरान परिवार के सभी सदस्य घर की छत पर सो रहे थे, जिसका फायदा उठाकर बदमाश घर में घुस गए और नकदी समेत लाखों रुपये के जेवरात लेकर फरार हो गए.
Kaimur News : रात दो बजे खुला चोरी का राज
पीड़ित मुन्ना खरवार, पिता स्व. बीरबल खरवार, निवासी दुमदुम ने भभुआ थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है. आवेदन के अनुसार, शनिवार रात करीब दो बजे जब वह शौच के लिए उठे तो घर में चोरी होने की जानकारी मिली.
चार मोबाइल, नकदी और लाखों के गहने चोरी
पीड़ित के अनुसार, चोर घर से चार मोबाइल फोन, करीब 40 हजार रुपये नकद तथा गोदरेज का ताला तोड़कर लगभग छह लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए. वारदात के समय परिवार के सभी सदस्य छत पर सो रहे थे.
पुलिस जांच में जुटी
घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं मिला. पीड़ित ने पुलिस से अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










