कैमूर NH-19 पर 170 मवेशियों से भरा कंटेनर पकड़ा, उत्तर प्रदेश ले जाए जा रहे थे, 4 तस्कर गिरफ्तार

Author Mainuudin sah|Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन

कैमूर के दुर्गावती में एनएच-19 पर 170 मवेशियों से भरा कंटेनर जब्त

दुर्गावती थाना पुलिस ने NH-19 पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 170 मवेशियों से भरा एक कंटेनर जब्त किया है. पुलिस ने मौके से चार कथित पशु तस्करों को भी गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई.

विज्ञापन

Kaimur Durgawati Cattle Smuggling : कैमूर में दुर्गावती थाना पुलिस ने शनिवार की रात एनएच-19 पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 170 पाड़ा से भरे एक कंटेनर को जब्त कर लिया. पुलिस ने मौके से चार कथित पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है. बरामद मवेशियों को बेहद संकरे स्थान में बांधकर उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा था. मामले में पशु क्रूरता अधिनियम सहित संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Kaimur News : गुप्त सूचना पर टोल प्लाजा के पास हुई कार्रवाई

पुलिस को सूचना मिली थी कि मोहनिया की ओर से एक कंटेनर में बड़ी संख्या में मवेशियों को लादकर उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा है. इसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दुर्गावती थानाध्यक्ष गिरीश कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया. टीम ने एनएच-19 पर डिड़खिली स्थित टोल प्लाजा के पास वाहन जांच अभियान चलाकर कंटेनर को रोका.

कंटेनर में बेरहमी से बांधे गए थे 170 पाड़ा

तलाशी के दौरान कंटेनर के अंदर 170 पाड़ा को बेरहमी से बांधकर ले जाया जाता पाया गया. पूछताछ में आरोपितों ने पुलिस को बताया कि वे मवेशियों को उत्तर प्रदेश पहुंचाकर मालिक के हवाले करने वाले थे. पुलिस ने सभी मवेशियों को सुरक्षित कब्जे में लेकर कंटेनर को भी जब्त कर लिया.

चार आरोपी गिरफ्तार, कानूनी कार्रवाई शुरू

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान चालक आबिद (जिला शामली), रईस (जिला बागपत), शोकिन (जिला बागपत) और शौकीन (जिला मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है. सभी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

थानाध्यक्ष ने दी कार्रवाई की जानकारी

दुर्गावती थानाध्यक्ष गिरीश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एनएच-19 पर टोल प्लाजा के पास यह कार्रवाई की गई. उन्होंने कहा कि पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की आगे की जांच जारी है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन