बाइक के धक्के से युवक हुआ घायल, रेफर

Edited by VIKASH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

गुरुवार को भगवानपुर थाना क्षेत्र के पतरिया गांव में एक युवक को अनियंत्रित बाइक सवार ने पीछे से टक्कर मार दी

विज्ञापन

भभुआ सदर. गुरुवार को भगवानपुर थाना क्षेत्र के पतरिया गांव में एक युवक को अनियंत्रित बाइक सवार ने पीछे से टक्कर मार दी, इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए भगवानपुर सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सक सदर अस्पताल भभुआ रेफर कर दिया. सदर अस्पताल भभुआ से भी इलाज के बाद उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सक द्वारा उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. इसके बाद परिजन एंबुलेंस की सहायता से उसे वाराणसी ट्राॅमा सेंटर लेकर गये. जानकारी के अनुसार, घायल युवक भगवानपुर थाना क्षेत्र के पतरिया गांव निवासी स्वर्गीय बालरूप बिंद का पुत्र धर्मराज बिं बताया जाता है. परिजनों ने बताया धर्मराज बिंद गुरुवार की सुबह अपने गांव से भगवानपुर पैदल आ रहा था, गांव के बाहर एक अनियंत्रित बाइक ने उसे पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन