कदहर घाटी में ट्रैक्टर का ब्रेक फेल होने से गड्ढे में गिरी टॉली

Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 23 Jan 2026 3:37 PM

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कदहर घाटी में उतर प्रदेश से गुप्ताधाम दर्शन करने आये तीर्थयात्रियाें के ट्रैक्टर का ब्रेक फेल होने से ट्रैक्टर की टाॅली गड्ढे में गिर गयी

विज्ञापन

ड्राइवर ने सूझबूझ से बाल-बाल बचे तीर्थयात्री, एक घायल अधौरा. थाना क्षेत्र के कदहर घाटी में उतर प्रदेश से गुप्ताधाम दर्शन करने आये तीर्थयात्रियाें के ट्रैक्टर का ब्रेक फेल होने से ट्रैक्टर की टाॅली गड्ढे में गिर गयी, जिसमें एक यात्री घायल हो गया. संयोग अच्छा रहा कि काफी संख्या में महिला व पुरुष तीर्थयात्री बाल-बाल बच गये. घटना के संबंध में बताया जाता है कि उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिला देवरी गांव नयी बाजार रावटसगंज से रामेश्वर यादव उम्र 46 वर्ष अपने गांव के कई महिला व पुरुष तीर्थ यात्रियों के साथ गुप्ताधाम दर्शन करने के लिए जा रहे थे. उसी समय कदहर घाटी में ट्रैक्टर का ब्रेक अचानक फेल हो जाने पर ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रैक्टर काे गड्ढे में उतार दिया. इससे ट्रैक्टर पर सवार कई लोग बाल-बाल बच गये, लेकिन एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया. उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधौरा पहुंचाया गया, जहां घायल यात्री का इलाज किया गया और अब खतरे से बाहर बताया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन