स्टेट कबड्डी प्रतियोगिता के लिए कैमूर की टीम छपरा हुई रवाना

Edited by VIKASH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

अंडर-18 बिहार स्टेट कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने को लेकर कैमूर की टीम संयोजक पिंटू यादव के नेतृत्व में छपरा के लिए रवाना हु

विज्ञापन

रामगढ़. शनिवार की देर शाम भभुआ रोड स्टेशन से सारण जिले के छपरा में दो दिनों तक चलने वाली अंडर-18 बिहार स्टेट कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने को लेकर कैमूर की टीम संयोजक पिंटू यादव के नेतृत्व में छपरा के लिए रवाना हुई. इस दौरान टीम के कप्तान साहिल सहित चयनित खिलाड़ी समीम, अरविंद, रितेश, पंकज, अजीत, राकेश, अखिलेश, राकेश यादव, संदीप, आदित्य, नीतीश, बृजेश, टीपू के साथ कबड्डी टीम के कोच रोहित गुप्ता व मैनेजर राकेश कुमार मौजूद रहे. दो दिन 23 से 24 जून तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में जीत का ताज अपने नाम करने को लेकर कैमूर के खिलाड़ी कई दिनों तक मैदान पर घंटों पसीने बहाते देखे गये हैं. देखना यह होगा कि राज्य स्तर पर होने वाली इस प्रतियोगिता में कैमूर के खिलाड़ी अपने दम पर किस हद तक सफल होते हैं और जिले का नाम रोशन करने का काम करते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन