एसडीपीओ आवास के सामने की सड़क झील में तब्दील

बिन मौसम बरसात ने जाम नालों की खोल दिया पोल, जलजमाव से परेशानी
बिन मौसम बरसात ने जाम नालों की खोल दिया पोल, जलजमाव से परेशानी # पंपिंग सेट से नगर प्रशासन सड़क पर जमा पानी को निकालने की कर रहा कोशिश मोहनिया सदर. शनिवार की शाम बिन मौसम बरसात ने एसडीपीओ आवास के सामने की सड़क को झील में तब्दील कर दिया है. उक्त पथ पर भरे गंदे पानी से होकर लोगों का आवागमन हो रहा है. इस बारिश ने नगर में पानी निकासी की व्यवस्था व जाम पड़े नालों की पोल खोल कर रख दिया है. हालांकि, अभी वास्तविक बारिश का समय आने में काफी समय है, तब तक नगर प्रशासन शहर के जाम नालों की सफाई आसानी से करा सकता है. शहर को जलजमाव से बचाने के लिए लाखों रुपये कागजों पर खर्च किया जा रहा है. यदि धरातल पर भी सही मायने में खर्च किया जाता, तो शहरवासियों के साथ अन्य लोगों को हर वर्ष बरसात के दिनों में जलजमाव की बड़ी समस्या का सामना नहीं करना पड़ता. शहर में नालों की उचित सफाई नहीं होने के पीछे शहर के दुकानदारों का नालों पर अतिक्रमण भी मुख्य कारण है, जिसकी वजह से नालों की सफाई में व्यवधान उत्पन्न होता है और जब नाला जाम होने से पानी ओवर फ्लू होकर दुकानों, घरों में व सड़कों पर जमा होता है. तो लोग नगर प्रशासन को दोषी ठहराने लगते है, यदि नगर प्रशासन अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाता है तब भी ऐसे दुकानदारों को परेशानी है. और जब नाला जाम होता है तब भी परेशानी है, ऐसे में शायद नगर प्रशासन भी मौन रहना ही उचित समझता है. लेकिन इसका खामियाजा तो सभी को भुगतना पड़ता है. हालांकि नगर प्रशासन ने सड़क पर जमा पानी की निकासी के लिए पंपिग सेट भी लगवाया है. लेकिन नाला जाम होने की वजह से पानी जाये तो कहां.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










