Kaimur News : पंजराव का राजस्व कर्मी हुआ निलंबित, चलेगी विभागीय कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन
Kaimur News : पंजराव का राजस्व कर्मी हुआ निलंबित, चलेगी विभागीय कार्रवाई

पैसे के लेन-देन मामले में संबंधित राजस्व कर्मी के वार्तालाप का ऑडियो वायरल होने पर जिला पदाधिकारी सावन कुमार ने संज्ञान लेते हुए नुआंव प्रखंड की पंजराव पंचायत में कार्यरत राजस्व कर्मी बबलू कुमार को निलंबित करने का आदेश जारी किया है.

विज्ञापन

भभुआ नगर. पैसे के लेन-देन मामले में संबंधित राजस्व कर्मी के वार्तालाप का ऑडियो वायरल होने पर जिला पदाधिकारी सावन कुमार ने संज्ञान लेते हुए नुआंव प्रखंड की पंजराव पंचायत में कार्यरत राजस्व कर्मी बबलू कुमार को निलंबित करने का आदेश जारी किया है. साथ ही निलंबित कर्मी पर विभागीय कार्रवाई भी चलेगी. दरअसल, मामला यह है कि राजस्व कर्मी द्वारा किसी कार्य को करने के लिए एक व्यक्ति से पैसे की मांग की जा रही थी. इधर, राजस्व कर्मी द्वारा पैसे लेनदेन करने की मांग से संबंधित व्यक्ति ने ऑडियो बना लिया और ऑडियो बनाने के बाद संबंधित व्यक्ति ने इसे वायरल कर दिया. इधर, राजस्व कर्मी द्वारा पैसे मांगे जाने का ऑडियो वायरल होने पर जिला पदाधिकारी सावन कुमार ने संज्ञान लेते हुए तत्काल राजस्व कर्मी को निलंबित करने का आदेश दिया है, साथ ही जारी आदेश में कहा है कि संबंधित कर्मी पर विभागीय कार्रवाई प्रारंभ की जाये. गौरतलब है कि जिला पदाधिकारी सावन कुमार द्वारा यह पहला मामला नहीं है. इसे पहले भी राजस्व कर्मी सहित कई अन्य कर्मियों को भी पैसे लेनदेन करने का वीडियो व ऑडियो वायरल होने पर जिला पदाधिकारी द्वारा कार्रवाई करते हुए निलंबित किया गया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए अंचलाधिकारी नुआंव ने कहा कि पंजराव पंचायत में कार्यरत राजस्व कर्मी का ऑडियो वायरल होने पर जिला पदाधिकारी द्वारा निलंबित की कार्रवाई की गयी है. निलंबन आदेश जारी होते ही तत्काल प्रभाव से राजस्व कर्मी को हटा दिया गया है. निलंबित अवधि के दौरान आवंटित किये गये कार्यालय में राजस्व कर्मी कार्य करेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhanjay Kumar

लेखक के बारे में

By Prabhanjay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन