Kaimur News : यूपी-बिहार बॉर्डर पर बालू लदे ट्रकों का चक्का थमने से लगा जाम

Updated:
विज्ञापन
Kaimur News : यूपी-बिहार बॉर्डर पर बालू लदे ट्रकों का चक्का थमने से लगा जाम

यूपी में पकड़े जाने के भय से रविवार की सुबह से लेकर 11 बजे तक बालू लदे ट्रकों का चक्का बिहार सीमा में नौबतपुर से लेकर कर्मनाशा तक थमा रहा, जिससे सुबह के वक्त जीटी रोड पर जाम की समस्या खड़ी हो गयी.

विज्ञापन

फोटो 2 जीटी रोड पर खड़े बालू लदे ट्रक कर्मनाशा. यूपी में पकड़े जाने के भय से रविवार की सुबह से लेकर 11 बजे तक बालू लदे ट्रकों का चक्का बिहार सीमा में नौबतपुर से लेकर कर्मनाशा तक थमा रहा, जिससे सुबह के वक्त जीटी रोड पर जाम की समस्या खड़ी हो गयी. काफी संख्या में चार चक्का व अन्य बड़े वाहन जाम में फंसे रहे. इससे कड़ाके की धूप में वाहन चालकों सहित जीटी रोड से आवागमन करने वाले स्थानीय लोगों की भी परेशानी बढ़ गयी. जानकारी के अनुसार, बिहार से यूपी जाने वाले बालू लदे वाहनों को यूपी खनन विभाग का ऑनलाइन टैक्स कटाना पड़ता है. लेकिन बालू लदे वाहन टैक्स की चोरी करने के लिए बगैर टैक्स कटाये ही यूपी के विभिन्न मंडियों में पहुंच जाना चाहते हैं, जिसे देखते हुए खनन विभाग के अधिकारी राजस्व की चोरी होते देख बालू लदे वाहनों को पकड़ना चाहते हैं. इसी क्रम में रविवार की सुबह से यूपी के अधिकारी सड़क पर उतर आये और जैसे ही बालू लदे वाहन चालकों को यह मालूम चला कि यूपी सीमा में खनन अधिकारी वाहनों की जांच कर रहे हैं. बालू लदे वाहनों का चक्का बिहार सीमा में थमने लगा और देखते ही देखते बालू लदे वाहनों की लंबी कतार बॉर्डर से लेकर कर्मनाशा तक पहुंच गयी. इससे जीटी रोड पर बिहार से यूपी जाने वाले रूट में सभी लेन में वाहन खड़े होते गये और देखते ही देखते जीटी रोड पर भीषण जाम लग गया. जाम में चार चक्का वाहन से लेकर बड़े वाहन फंसे रहे. यूपी के अधिकारी कई घंटे तक रोड पर डटे थे, जिसे लेकर बिहार सीमा में काफी संख्या में बालू लदे वाहन 11 बजे तक खड़े रहे. इस दौरान कड़ी धूप के कारण जाम में फंसे चालक बिलबिला उठे. धूप में जाम में फंसे रहने के कारण चार चक्का सवारों को काफी परेशानी उठानी पड़ी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhanjay Kumar

लेखक के बारे में

By Prabhanjay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन