ePaper

गलियों में बह रहा नाली का गंदा पानी

Updated at : 31 May 2025 3:19 PM (IST)
विज्ञापन
गलियों में बह रहा नाली का गंदा पानी

नगर पंचायत के गठन के बाद भी इन मुहल्ले की गलियों में नाली का पानी बहता है, जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है

विज्ञापन

कुदरा… शहर में कुछ ऐसे वार्ड भी हैं जो जनप्रतिनिधियों व विभागीय अधिकारियों की उपेक्षा का दंश झेल रहे हैं. नगर पंचायत के गठन के बाद भी इन मुहल्ले की गलियों में नाली का पानी बहता है, जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है. गर्मी के दिनों में भी जगह-जगह जलजमाव देखने को मिल रहा है. वहीं, वार्ड आठ व नौ में पेयजल का भी उचित प्रबंध नहीं होने से लोगों को कई कठिनाइयों का सामना करना पर रहा है. इधर, स्थानीय लोगों का कहना है कि वार्ड में जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है. नाली के अभाव में लोगों के घरों का पानी गलियों में ही गिरता है, जिससे गलियों में हमेशा जलजमाव का नजारा रहता है. कुदरा नगर पंचायत बनने के बाद लोगों में काफी उम्मीद जगी थी कि वार्ड का विकास होगा और लोगों को गलियों व जलनिकासी की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा, लेकिन कुदरा के नगर पंचायत बनने के बाद भी पूर्व की समस्या बरकरार है. गलियों में घरों का पानी बहने से लोगों को आने जाने में काफी परेशानी हो रही है, जबकि महिलाओं व छोटे-छोटे बच्चों का इन गलियों में निकलना भी मुश्किल हो जाता है. स्थानीय निवासी लालजी सिंह का कहना है कि वार्ड आठ में गंदगी के कारण छोटे-छोटे बच्चों को स्कूल आने जाने व महिलाओं व बच्चियों को घर से बाजार आने जाने में काफी परेशानी होती है. जबकि, बारिश के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती है, हर जगह-जलजमाव का नजारा रहता है. वार्ड में पेयजल का भी उचित प्रबंध नहीं रहने से लोगों को पेयजल को लेकर परेशानी उठानी पड़ती है. लोगों का कहना है कि मुहल्ले के सभी लोगों के घरों तक पेयजल आपूर्ति का पानी नहीं पहुंच पाता है. गर्मी में जलस्तर नीचे खिसक जाने से पेयजल की परेशानी और बढ़ गयी है. इस संबंध में पूछे जाने पर कार्यपालक पदाधिकारी उजाली राज ने बताया कि वार्डों के जलनिकासी, पेयजल व सड़क की मरम्मत के लिए अगले माह तक टेंडर होना है. टेंडर होने पर सभी विकास कार्य कराये जायेंगे. # गर्मी में भी मुहल्ले की गलियों में जलजमाव, लोग परेशान # पेयजल के लिए भी लोगों को करना पड़ता है कठिनाइयों का सामना

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन