ePaper

Kaimur News : संदेहास्पद स्थिति में विवाहिता की मौत, पति गिरफ्तार

Updated at : 17 Apr 2025 8:16 PM (IST)
विज्ञापन
Kaimur News : संदेहास्पद स्थिति में विवाहिता की मौत, पति गिरफ्तार

बेलाव थाना क्षेत्र अंतर्गत बिछिया गांव में गुरुवार की सुबह एक विवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में मौत होने का मामला प्रकाश में आया. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया.

विज्ञापन

रामपुर. बेलाव थाना क्षेत्र अंतर्गत बिछिया गांव में गुरुवार की सुबह एक विवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में मौत होने का मामला प्रकाश में आया. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया. परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. मृतक की पहचान बिछिया गांव निवासी इंद्र कुमार की 30 वर्षीय पत्नी माया देवी की रूप में हुई. कुदरा थाना क्षेत्र के मोकरम गांव निवासी मृतका के पिता रामव्यास प्रजापति ने बताया मेरी पुत्री की शादी 2016 में बिछिया गांव निवासी टेंगर प्रजापति के पुत्र इंद्र कुमार से धूमधाम से हुई थी. उसके बाद मेरी पुत्री को दो पुत्र भी हुआ. बड़ा पुत्र आदित्य कुमार उम्र 6 वर्ष, दूसरा पुत्र हिमांशु कुमार उम्र 3 वर्ष का है. गुरुवार की रात में मेरे एक रिश्तेदार से सूचना मिली कि आपकी बेटी का तबीयत खराब है. हमलोग सूचना पर एक बाइक से दो लोग अपनी बेटी की ससुराल बिछिया पहुंचे, तो देखा मेरी बेटी की मौत हो चुकी है और आंगन में उसे सुलाया गया है. हम अपनी बेटी को अचानक मरने की जानकारी घर के लोगों से पूछते रहे, लेकिन किसी ने कुछ नहीं बताया. इसके बाद हम सूचना अपने अन्य परिजनों को द,. तब तक इसकी सूचना डायल 112 की पुलिस को दी गयी. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ससुराल वालों द्वारा अंतिम संस्कार करने के दौरान श्मशान घाट से शव को अपने कब्जे में ले लिया. आवेदन के माध्यम से मृतका के पिता ने बताया कि मेरा दामाद इंद्र कुमार द्वारा तीन लाख रुपये व्यवसाय करने के लिए मेरी बेटी से बार बार फोन करवाते थे. इस पर मेरे पुत्र व मेरे द्वारा कहा गया कि मेरे पास इतना पैसा नहीं है और इतना पैसे नहीं दे सकते. तभी से मेरा दामाद व उनका पिता टेंगर प्रजापति दोनों लोग द्वारा मेरी बेटी के साथ मारपीट और प्रताड़ित किया जाने लगा. एक दो बार आकर हमलोग आश्वासन दिये कि मैं पैसा के उपाय में लगा हूं. पैसा का उपाय हो जाने के बाद सूचित करूंगा. लेकिन हमलोग पैसा का उपाय नहीं कर पाये. इधर कुछ दिन बीत जाने के बाद मेरी पुत्री से बार बार फोन करवाने लगे. पैसा नहीं देने पर मेरी पुत्री को दामाद व ससुर द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है. मृतका के पिता द्वारा आवेदन के माध्यम से दो लोग को नामजद प्राथमिकी दर्ज करा न्याय की गुहार लगायी है. इस संबंध में बेलाव थानाध्य्क्ष अनीश कुमार ने बताया सूचना पर घटना स्थल पर पहुंच शव को कब्जे में ले पंचनामा तैयार कर शव को कब्जे में लेकर अंत परीक्षण करा शव परिजनों को सौंप दिया गया है. आवेदन के आलोक में मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया गया गया है. मौत के कारण का कुछ पता नहीं चल रहा है. मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHANJAY KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHANJAY KUMAR

PRABHANJAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन