Kaimur News : कर्मनाशा बाजार में मां के सामने से ही 18 माह के बच्चे को कर दिया गायब

Updated:
विज्ञापन
Kaimur News : कर्मनाशा बाजार में मां के सामने से ही 18 माह के बच्चे को कर दिया गायब

रविवार को कर्मनाशा बाजार से सरैयां गांव निवासी विक्की यादव के 18 माह के पुत्र आरएन यादव को बच्चा चोर गिरोह के सदस्य बच्चे की मां के सामने से ही भ्रमित कर ले भागे.

विज्ञापन

कर्मनाशा. दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत इन दिनों बच्चा चोर गिरोह के सदस्य काफी सक्रिय हो गये हैं. अभी एक माह पहले ही आठ मार्च को दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत सरैया गांव निवासी गिरजा मल्लाह का पुत्र अजीत कुमार सात वर्ष गायब हो गया था, जिसका अभी तक पुलिस को सुराग नहीं मिल पाया है. इसी बीच रविवार को कर्मनाशा बाजार से सरैयां गांव निवासी विक्की यादव के 18 माह के पुत्र आरएन यादव को बच्चा चोर गिरोह के सदस्य बच्चे की मां के सामने से ही भ्रमित कर ले भागे. इस घटना की जानकारी जैसे ही आसपास के गांवों में फैली लोग दहशत में हो गये. इसकी सूचना पाकर दुर्गावती पुलिस भी कर्मनाशा बाजार पहुंची और बाजार के दक्षिणी लेन में दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालने में जुट गयी है. जानकारी के अनुसार, दुर्गावती थाना क्षेत्र के सरैया गांव निवासी विक्की यादव की पत्नी रविवार की 11:00 बजे अपने 18 महीने के बच्चे आरएन यादव के साथ सामान खरीदने व गैस चूल्हा बनवाने कर्मनाशा बाजार आयी थी और कर्मनाशा बाजार के दक्षिण तरफ वह महिला गैस चूल्हा बनवा रही थी, तभी बाइक सवार एक युवक महिला के पास आया और कहा कि दीदी चला पानी पी ला, लेकिन महिला बोली कि मैं पानी नहीं पिऊंगीं. इस बीच महिला का बच्चा आरएन यादव रो रहा था, जिसे बच्चा चोर गिरोह का सदस्य अपने गोद में ले लिया और जैसे ही महिला गैस चूल्हा बनवाई का पैसा दुकानदार को देने लगी. मौके का फायदा उठा बच्चा चोर गिरोह का सदस्य बच्चे को लेकर भाग निकला. जब महिला देखी कि बच्चा यहां पर नहीं है तो उसके होश उड़ गये और महिला अपने बच्चे को नहीं देख रोने बिलखने लगी. थोड़े ही देर में लोगों की काफी भीड़ वहां पर जुट गयी और लोग दहशत में पड़ गये. घटना की सूचना दुर्गावती पुलिस को दी गयी. इसकी सूचना मिलने के बाद दुर्गावती पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और कर्मनाशा बाजार स्थित दक्षिणी लेने में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालने में जुट गयी. पुलिस द्वारा काफी देर तक सीसीटीवी खंगाला गया, लेकिन बच्चा चोर गिरोह के सदस्य सीसीटीवी कैमरे में नहीं दिख सका. बच्चा चोर गिरोह के सदस्य की पहचान के लिए महिला को भी साथ लेकर उसे भी सीसीटीवी दिखाया गया, लेकिन महिला भी बच्चा चोर गिरोह के सदस्य को नहीं पहचान सकी. बच्चे के गायब होने से महिला का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. इस घटना को लेकर लोगों में काफी दहशत का माहौल देख गया. एक माह पहले ही सरैया गांव से एक बच्चा हुआ था गायब अभी एक माह पहले ही सरैया गांव से गिरिजा मल्लाह का पुत्र अजीत कुमार गायब हुआ था, जिसका अभी तक पता नहीं चल सका है. पुलिस भी अभी तक बच्चे को ढूंढ़ने में सफल नहीं हो पायी है. इसी बीच एक और बच्चा सरैया गांव का ही मां के सामने से गायब हो जाने से लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया है. दोनों गायब बच्चों के पिता गरीब परिवार से ताल्लुक रखते हैं. लेकिन फिर भी बच्चा चोर गिरोह के सक्रिय सदस्य बच्चों को गायब कर दे रहे हैं. पहली घटना में लोग समझ रहे थे कि किसी तरह खेलने कूदने के दौरान बच्चा गायब हो गया हो गया होगा. लेकिन दूसरी घटना मां के सामने से ही घटित होने से लोगों में दहशत बना हुआ है कि इस क्षेत्र में बच्चा चोर गिरोह सक्रिय हैं, कभी भी इस तरह की घटना उनके साथ भी घट सकती है. क्षेत्रीय लोगों ने जिला प्रशासन से तत्काल कार्रवाई करते हुए बच्चा चोर गिरोह का पर्दाफाश करने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhanjay Kumar

लेखक के बारे में

By Prabhanjay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन