दो दिनों में छह हजार लोगों की जांच, छह मिले पॉजिटिव
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 19 Sep 2020 12:45 AM
भभुआ नगर. जिले में दो दिनों में छह हजार लोगों के हुए कोरोना टेस्ट में सिर्फ छह लोग पॉजिटिव पाये गये. वहीं, छह लोग कोरोना से स्वस्थ भी हुए. छह नये पॉजिटिव में चार लोगों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट गुरुवार को आयी थी.
भभुआ नगर. जिले में दो दिनों में छह हजार लोगों के हुए कोरोना टेस्ट में सिर्फ छह लोग पॉजिटिव पाये गये. वहीं, छह लोग कोरोना से स्वस्थ भी हुए. छह नये पॉजिटिव में चार लोगों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट गुरुवार को आयी थी.
इसमें दो लोग रैपिड एंटीजन किट से जांच में पॉजिटिव पाये गये, वहीं दो लोगों की रिपोर्ट पटना भेजे गये सैंपल की जांच में आयी है. वहीं, शुक्रवार को दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. इन दो लोगों में एक की पॉजिटिव रिपोर्ट रैपिड एंटीजन किट व एक की पॉजिटिव रिपोर्ट सदर अस्पताल में ट्रूनेट मशीन से आयी है.
इस तरह दोनों दिनों के कोरोना की छह हजार लोगों की जांच में छह पॉजिटिव मिले. छह लोगों के पॉजिटिव मिलने के बाद जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 1331 हो गयी है. खासबात यह है कि शुक्रवार को छह लोग कोरोना से स्वस्थ हुए.
छह लोगों के स्वस्थ होने के बाद जिले में कुल कोरोना से ठीक होनेवालों की संख्या 1260 हो गयी है. जिले में अभी भी कोरोना के 59 एक्टिव मरीज हैं. उनका इलाज होम आइसोलेशन या ट्रीटमेंट सेंटर में चल रहा है.
posted by ashish jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










