करेंट की चपेट में आने से किशोर की मौत

Edited by VIKASH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के देवराढ़ गांव में बुधवार की देर शाम स्टैंड पंखा में आयी अचानक बिजली प्रवाहित करेंट की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गयी

विज्ञापन

कुदरा. थाना क्षेत्र के देवराढ़ गांव में बुधवार की देर शाम स्टैंड पंखा में आयी अचानक बिजली प्रवाहित करेंट की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गयी. मृतक छोटका देवराढ़ गांव के राजू सिंह का 17 वर्षीय पुत्र ऋतुराज उर्फ चीकू कुमार बताया जाता है. जानकारी के अनुसार, परिजनों ने देखा कि किशोर के शरीर पर पंखा गिरा हुआ है और किशोर करेंट की चपेट में आकर अचेत अवस्था में पड़ा है. परिजनों ने तत्काल पंखे का स्विच ऑफ कर किशोर को इलाज के लिए कुदरा के एक निजी क्लिनिक में ले गये, जहां चिकित्सक द्वारा जांच कर मृत घोषित कर दिया गया. इधर, परिजनों द्वारा शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया. उक्त घटना से देवराढ़ गांव में मातम पसरा हुआ है. वहीं, मृतक के दरवाजे पर रिश्तेदार व ग्रामीण मातमपुर्सी में जुटे हैं. बताया जाता है कि मृतक पालिटेक्निक का छात्र था. गर्मी की छुट्टी में गांव आया था. अपने बैठका में पूर्व से लगे स्टैंड पंखे को इधर उधर मोड़ने के दौरान पंखे में आयी बिजली करेंट की चपेट में आने से हादसे का शिकार हो गया. उक्त घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन