छात्रों ने करीब से चंद्रयान की गौरव गाथा को जाना व समझा

Published at :27 Jan 2025 8:53 PM (IST)
विज्ञापन
छात्रों ने करीब से चंद्रयान की गौरव गाथा को जाना व समझा

विज्ञान के लिहाज से विशेष कर कैमूर के ग्रामीण क्षेत्र के साथ भभुआ के छात्रों के लिए सोमवार व मंगलवार का दिन विशेष रहा. यहां के बच्चों को अपने विज्ञान विषय में भविष्य की कल्पना का मूर्त रूप सामने से देखने व समझने का अवसर मिला

विज्ञापन

भभुआ नगर. विज्ञान के लिहाज से विशेष कर कैमूर के ग्रामीण क्षेत्र के साथ भभुआ के छात्रों के लिए सोमवार व मंगलवार का दिन विशेष रहा. यहां के बच्चों को अपने विज्ञान विषय में भविष्य की कल्पना का मूर्त रूप सामने से देखने व समझने का अवसर मिला. छात्रों के वैज्ञानिक सोच को मूर्त रूप देने के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान के वैज्ञानिकों ने विद्यालय के बच्चों को अंतरिक्ष विज्ञान के हैसियत से रू-ब-रू कराया. खासकर इसरो वैज्ञानिकों द्वारा लगायी गयी इस प्रदर्शनी से कैमूर के छात्रों ने भी करीब से चंद्रयान की गौरव गाथा को जाना व समझा. जहां जिले के शहरी क्षेत्र सहित ग्रामीण क्षेत्र के छात्र पहली बार इसरो के वैज्ञानिकों से रूबरू हुये और इसरो के बारे में जाना व समझा. दरअसल, जिला प्रशासन की पहल पर शिक्षा विभाग द्वारा सोमवार को टाउन हाइस्कूल में दो दिवसीय विक्रम सारा भाई स्पेस एग्जिबिशन का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन भभुआ विधायक भरत बिंद ने फीता काटकर किया. उद्घाटन के उपरांत भभुआ विधायक, जिला पदाधिकारी सावन कुमार, पुलिस अधीक्षक हरिमोहन शुक्ला सहित जिले के कई वरीय अधिकारियों ने लगायी गयी अंतरिक्ष प्रदर्शनी का अवलोकन किया. हालांकि, प्रदर्शनी के दौरान इसरो वैज्ञानिकों से प्रशिक्षण प्राप्त छात्र-छात्राओं ने बारी-बारी से सभी यंत्र व अंतरिक्ष के बारे में जो प्रदर्शनी का अवलोकन कर रहे अतिथियों को जानकारी दी. इस तरह की प्रदर्शनी से छात्रों में विज्ञान के प्रति बढ़ेगी रुचि टाउन हाइस्कूल में इसरो की विज्ञान प्रदर्शनी के उद्घाटन के उपरांत अपने संबोधन में भभुआ विधायक भरत बिंद ने कहा कि मुझे बहुत हर्ष हो रहा है कि इस तरह का आयोजन कैमूर जिले में किया गया. इस तरह के आयोजन को बढ़ावा देने के लिए मुझे जितना भी सहयोग करना पड़ेगा मैं करूंगा. मुख्य अतिथि जिला पदाधिकारी सावन कुमार ने कहा कि इस तरह की प्रदर्शनी से बच्चों में विज्ञान के प्रति सोच काे बढ़ावा मिलेगा, जिले में प्रत्येक तीन या छह महीने पर इस तरह का आयोजन किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को तो अवलोकन करना जरूरी है ही, लेकिन जिले के सभी विज्ञान शिक्षकों को भी इस प्रदर्शनी को अवलोकन अवश्य कराया जाना चाहिए, ताकि विज्ञान शिक्षक छात्र-छात्राओं में विज्ञान के प्रति जिज्ञासा पैदा कर सकें. कार्यक्रम में एसपी हरि मोहन शुक्ला ने कहा कि इस तरह की प्रदर्शनी से बच्चों में विज्ञान के प्रति सोच में बढ़ावा मिलता है. = वैज्ञानिकों ने कहा कि अंतरिक्ष में होंगे नंबर वन तो करेंगे पूरे विश्व पर राज साइंस एग्जीबिशन के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे इसरो वैज्ञानिक परेश सरवइया ने कहा भारत के अहमदाबाद केंद्र द्वारा चंद्रयान गगनयान सहित कई सैटेलाइट लांच किये हैं और अब चंद्रयान-4 की तैयारी में जुट गया है. उदाहरण स्वरूप उन्होंने कहा कि न्यूटन सेव को गिरते हुए देखकर अगर नियम नहीं बनाये होते और केवल गिरा हुआ सेव समझकर खा जाते तो आज विज्ञान के कई नियम नहीं बन पाते. कहा कि हम अगर अंतरिक्ष में नंबर वन हो गये, तो पूरे विश्व पर राज करेंगे. उन्होंने कहा कि नाशा केंद्र में सभी देश के वैज्ञानिक हैं, लेकिन इसरो में केवल भारत के ही वैज्ञानिक हैं जो हम भरतीयों के लिए गर्व की बात है = परमानेंट कैंप स्थापित होने से बढ़ेग विज्ञान में रुचि विज्ञान प्रदर्शनी के दौरान सीनियर वैज्ञानिक दीपक सिंह ने कहा कि मैं बिहार के ही औरंगाबाद का रहने वाला हूं. 15 वर्षों से इसरो में वैज्ञानिक के तौर पर कार्यरत हूं. अगर कैमूर में इसरो अंतरिक्ष प्रदर्शनी के लिए परमानेंट कैंप स्थापित हो तो इससे जिला सहित अगल-बगल के जिले व राज्य के बच्चे भी इसरो के बारे में नजदीक से जान सकेंगे. उनमें विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ेगी. वैज्ञानिक ने इस तरह का आयोजन कैमूर में कराने पर जिला प्रशासन व खासकर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी विकास कुमार को धन्यवाद दिया. मिसाइल व सैटेलाइट की विस्तार से दी जानकारी इसरो के वैज्ञानिकों द्वारा प्रशिक्षित टाउन हाइस्कूल के छात्रों ने प्रदर्शनी के अवलोकन के दौरान पहुंचे विधायक, डीएम, एसपी, एसडीपीओ, एसडीएम व शिक्षा विभाग के अधिकारियों को सभी प्रदर्शनी के बारे में विस्तार से जानकारी दी. जानकारी के दौरान बच्चों ने सैटेलाइट कैसे लांच किया जाता है, राकेट कैसे अंतरिक्ष में भेजा जाता है इसके बारे में समझाते हुए विस्तृत जानकारी दी. इस दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी सुमन कुमार शर्मा, डीपीओ कृष्ण मुरारी गुप्ता, समग्र शिक्षा अभियान के ओमप्रकाश मिश्रा मृत्युंजय शर्मा सहित कई लोगों मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन