ePaper

Kaimur News : भरखर की शिवानी अब पीएम मोदी के पैतृक गांव में प्रतिभा का बजायेगी डंका

Updated at : 19 Apr 2025 9:00 PM (IST)
विज्ञापन
Kaimur News : भरखर की शिवानी अब पीएम मोदी के पैतृक गांव में प्रतिभा का बजायेगी डंका

उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय भरखर की 10वीं की छात्रा शिवानी कुमारी ने दो-तीन माह पूर्व जवाहर नवोदय विद्यालय चौरसिया में आयोजित प्रेरणा उत्सव प्रतियोगिता में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया था

विज्ञापन

मोहनिया सदर. उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय भरखर की 10वीं की छात्रा शिवानी कुमारी ने दो-तीन माह पूर्व जवाहर नवोदय विद्यालय चौरसिया में आयोजित प्रेरणा उत्सव प्रतियोगिता में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया था. अब शिवानी कैमूर ही नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पैतृक गांव वाडनगर में स्थित वर्नाक्यूलर विद्यालय में आयोजित सेमिनार में भाग लेकर गुजरात में अपनी प्रतिभा का डंका बजायेगी. इसके लिए वह 14 से 21 जून 2025 तक गुजरात में रुकेगी. कैमूर से शिवानी के अलावा डीएवी रतवार के एक छात्र का भी चयन किया गया है. इसके पहले भी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में जिला से लेकर राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक भरखर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपनी सफलता का परचम लहरा कर अपने विद्यालय और जिले का गौरव बढ़ाया है. एक बार फिर निबंध प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाली शिवानी गुजरात में भी अपनी सफलता का झंडा लहरायेंगी. इसकी जानकारी देते हुए भरखर विद्यालय के प्रधानाचार्य सच्चिदानंद सिंह ने बताया कि उनको इसकी जानकारी जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा दी गयी है. उन्होंने इससे संबंधित पत्र सच्चिदानंद सिंह को भेजा है. शिवानी के साथ महिला शिक्षक के आने-जाने का खर्च भी केंद्र सरकार खुद वहन करेगी. इससे संबंधित भारत सरकार शिक्षा मंत्रालय स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग के यूएएस संजय कुमार ने जवाहर नवोदय विद्यालय को पत्र जारी किया है. इसमें लिखा गया है कि स्कूल शिक्षा विभाग में प्रेरणा शुरू की है एक अनुभवनात्मक शिक्षण कार्यक्रम जिसमें देशभर के स्कूलों के छात्र और शिक्षक एक सप्ताह के प्रेरणादायक मूल्य उन्मुखी कार्यक्रम के लिए गुजरात के वाडनगर का दौरा कर रहे हैं. महत्वाकांक्षी कार्यक्रम वाडनगर के वर्नाक्यूलर स्कूल से लागू किया जा रहा है, दो छात्रों और एक महिला शिक्षक का एक समूह हर हफ्ते देशभर के 10 अलग-अलग जिलों से ट्रेन से अहमदाबाद की यात्रा करेगा. कार्यक्रम के संबंध में नवोदय विद्यालय समिति द्वारा कहा गया है कार्यक्रम पूरा होने पर वे अहमदाबाद से अपने-अपने स्थान के लिए वापसी की यात्रा के लिए आगे बढ़ेंगे. इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम के लिए टिकट और परिवहन के लिए आईआरसीटीसी को नोडल एजेंसी के रूप में नामित किया गया है, जिसे लेकर आइआरसीटीसी सभी व्यवस्थाएं कर रही हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHANJAY KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHANJAY KUMAR

PRABHANJAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन