गृह सूचीकरण और जनगणना के कार्यों का एसडीएम ने किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन

लापरवाही बरतने पर कर्मियों को दी चेतावनी, भविष्य की योजनाओं के लिए सही डेटा है जरूरी

विज्ञापन

लापरवाही बरतने पर कर्मियों को दी चेतावनी, भविष्य की योजनाओं के लिए सही डेटा है जरूरी भभुआ सदर. अनुमंडल पदाधिकारी भभुआ अमित कुमार ने बुधवार को जनगणना कार्यों के अंतर्गत चल रहे गृह सूचीकरण कार्य स्थल का निरीक्षण कर विस्तृत समीक्षा की. निरीक्षण के दौरान उन्होंने क्षेत्र में जाकर स्वयं एन्यूमरेटरों द्वारा किये जा रहे कार्यों का जायजा लिया व आमजन से संवाद स्थापित कर प्राप्त किये जा रहे आंकड़ों की सत्यता की भी जांच की. गौरतलब है कि दो मई से 31 मई तक जनगणना के प्रथम चरण के अंतर्गत गृह सूचीकरण का कार्य संचालित किया जा रहा है. इस कार्य के सफल क्रियान्वयन हेतु हाउस एन्यूमरेटर व सुपरवाइजरों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. साथ ही सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी व नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी को अपने-अपने क्षेत्र में चार्ज पदाधिकारी के रूप में दायित्व सौंपा गया है. निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा एन्यूमरेटरों के कार्यों की गहन समीक्षा की गयी. उन्होंने प्रपत्रों का अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये व यह सुनिश्चित करने को कहा कि सभी सूचनाएं सही, पूर्ण व अद्यतन रूप में दर्ज की जाये. उन्होंने निर्देशित किया कि कार्य के दौरान आमजन के साथ शिष्ट व्यवहार बनाये रखा जाये व किसी प्रकार की त्रुटि या लापरवाही न हो. अनुमंडल पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जनगणना कार्य को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करें. उन्होंने कहा कि यह कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसके आधार पर भविष्य की विकासात्मक योजनाएं तैयार की जाती हैं. साथ ही आम नागरिकों से अपील की गयी है कि वे जनगणना कार्य में लगे कर्मियों को आवश्यक सहयोग प्रदान करें व सही जानकारी उपलब्ध करायें, ताकि यह महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके.

विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन