कैमूर: चैनपुर में आरएसएस का गुरु दक्षिणा कार्यक्रम, गुरु के महत्व पर दिया संदेश

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चैनपुर के मालिक सराय गांव में आयोजित गुरु दक्षिणा कार्यक्रम में संघ कार्यकर्ताओं ने गुरु के महत्व को समझा और देश सेवा का संकल्प लिया।

विज्ञापन

Kaimur News : कैमूर जिला के चैनपुर प्रखंड क्षेत्र के मालिक सराय गांव में शनिवार की देर शाम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से गुरु दक्षिणा कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता रामअधार पांडेय ने किया. इस दौरान संघ के कार्यकर्ताओं ने गुरु के महत्व पर चर्चा करते हुए देश और समाज की सेवा करने का संकल्प लिया.

विज्ञापन

गुरु ही दिखाता है सही मार्ग

रामअधार पांडेय ने कहा कि गुरु के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती. गुरु ही व्यक्ति को सही मार्ग दिखाने का कार्य करता है. उन्होंने कहा कि दुनिया में चाहे कितने भी राजा, महाराजा और सम्राट हुए हों, उन्हें भी गुरु के मार्गदर्शन के बिना सफलता नहीं मिली. गुरु के मार्गदर्शन से व्यक्ति अपने जीवन में सही दिशा और उद्देश्य प्राप्त करता है.

संघ ध्वज को प्रणाम कर लिया संकल्प

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और उसके कार्यकर्ता गुरु के महत्व को भलीभांति समझते हैं. इसी कारण गुरु पूर्णिमा के बाद भी विभिन्न स्थानों पर गुरु दक्षिणा कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं. कार्यक्रम के दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने संघ के ध्वज को प्रणाम किया और अपने विचार व्यक्त किये. साथ ही राष्ट्र और समाज की सेवा करने का संकल्प लिया.

बड़ी संख्या में स्वयंसेवक रहे मौजूद

कार्यक्रम में आनंद कुमार सिंह, चंद्रमा सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, जितेश पांडेय सहित बड़ी संख्या में संघ के कार्यकर्ता मौजूद रहे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन