कैमूर: लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने चैनपुर बाजार से गिरफ्तार किया

Updated:
विज्ञापन
पुलिस ने चैनपुर बाजार से वारंटी को किया गिरफ्तार

गिरफ्तार वारंटी राजू समानी | Prabhat Khabar Network

कैमूर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चैनपुर बाजार में छापेमारी कर एक फरार वारंटी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजू समानी उर्फ रियाज मियां के रूप में हुई है. उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

विज्ञापन

Kaimur News : चैनपुर थाना क्षेत्र के चैनपुर बाजार में गुप्त सूचना के आधार पर की गयी छापेमारी के दौरान स्थानीय पुलिस ने एक फरार वारंटी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार वारंटी की पहचान चैनपुर बाजार निवासी स्वर्गीय कम्मू समानी के पुत्र राजू समानी उर्फ रियाज मियां के रूप में की गयी है.

लंबे समय से चल रहा था फरार

इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष ने बताया कि राजू समानी के विरुद्ध न्यायालय से गैर जमानतीय वारंट जारी किया गया था और पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी. काफी समय से फरार चल रहे वारंटी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा था.

छापेमारी कर गिरफ्तारी किया

इसी क्रम में गुप्त सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम ने चैनपुर बाजार में छापेमारी की और उसे गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद आरोपी की मेडिकल जांच कराई गयी. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के उपरांत उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.


विज्ञापन
Ravishankar Singh

लेखक के बारे में

By Ravishankar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन