कैमूर के मेउड़ा डैम में नहाने के दौरान डूबने से 22 वर्षीय युवक की मौत, गांव में पसरा मातम

Updated:
विज्ञापन
अस्पताल में जुटी लोगों की भीड़ | Prabhat Khabar Network

अस्पताल में जुटी लोगों की भीड़ | Prabhat Khabar Network

कैमूर जिले के मेउड़ा डैम में बुधवार को स्नान के दौरान एक 22 वर्षीय युवक की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना से युवक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है.

विज्ञापन

कैमूर जिले के कुदरा थाना स्थित मेउड़ा डैम में बुधवार को स्नान के दौरान डूबने से 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान करमा गांव निवासी सहजाद अंसारी (22), पिता स्वर्गीय असफाक अंसारी के रूप में हुई है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सहजाद अंसारी बुधवार को मेउड़ा डैम में स्नान करने गया था. इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को इसकी जानकारी दी.

पुलिस ने गोताखोरों की मदद से निकाला शव

सूचना मिलते ही कुदरा थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक को पानी से बाहर निकाला. हालांकि, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, भभुआ भेज दिया है.

युवक की इस तरह असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इस अप्रत्याशित घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरे करमा गांव में शोक का माहौल व्याप्त है. पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है.

Also Read : फतेहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 600 लीटर महुआ शराब बरामद, तीन वाहन जब्त


विज्ञापन
Vinod Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Vinod Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन