मोहनिया: समेकित चेकपोस्ट पर देर रात उत्पाद विभाग ने ऑटो से की शराब जब्त, तस्कर गिरफ्तार, पूछताछ जारी

Updated:
विज्ञापन
चेकपोस्ट पर पकड़ा गया शराब | Prabhat Khabar Network

चेकपोस्ट पर पकड़ा गया शराब

मोहनिया समेकित चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग की टीम ने वाहन जांच के दौरान 12.75 लीटर विदेशी शराब बरामद की और तीन तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन

Liquor Smuggling : कैमूर जिले के मोहनिया स्थित समेकित चेकपोस्ट पर मंगलवार को उत्पाद विभाग की टीम ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया. रात के समय विशेष जांच अभियान के तहत चेकपोस्ट पर हर गुजरने वाले वाहन और संदिग्ध व्यक्तियों की बारीकी से जांच की जा रही थी. इसी दौरान टीम को दो अलग-अलग संदिग्ध गतिविधियां नजर आईं, जिसके बाद कार्रवाई की गई. जांच में करीब 12.75 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई. साथ ही तीन आरोपितों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया. विभाग की इस कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप मच गया है.

Kaimur News : ऑटो से मिली शराब, एक गिरफ्तार

पहले मामले में जांच के दौरान एक ऑटो को रोककर तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान ऑटो से करीब 4.975 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई. टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया.

अधिकारियों का कहना है कि ऑटो चालक शराब की खेप को गुप्त तरीके से ले जाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन चेकपोस्ट पर सख्ती के कारण वह पकड़ा गया.

पैदल जा रहे दो युवक भी दबोचे गए

दूसरी कार्रवाई में चेकपोस्ट के पास पैदल जा रहे दो युवकों पर टीम को शक हुआ. जब उन्हें रोककर तलाशी ली गई तो उनके बैग से कुल 7.775 लीटर विदेशी शराब और बीयर बरामद हुई. इसके बाद दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया.

गिरफ्तार युवकों की पहचान मुन्ना कुमार (29 वर्ष) और अखिलेश कुमार (28 वर्ष) के रूप में हुई है, जो रोहतास जिले के नासरीगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. पूछताछ में उनसे शराब के स्रोत और सप्लाई नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है.

तस्करी रोकने के लिए लगातार अभियान

उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सभी आरोपितों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है. साथ ही यह भी कहा गया कि मोहनिया समेकित चेकपोस्ट पर शराब तस्करी को रोकने के लिए नियमित रूप से सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है.

अधिकारियों के अनुसार, सीमा से सटे इस इलाके में अक्सर तस्करी की कोशिशें होती रहती हैं, लेकिन विभाग की सतर्कता के कारण ऐसे मामलों पर लगातार रोक लगाई जा रही है.


विज्ञापन
Vinod Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Vinod Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन