बराढ़ी से फरार वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Updated:
विज्ञापन
बराढ़ी गाँव से गिरफ्तार वारंटी | Prabhat Khabar Network

बराढ़ी गाँव से गिरफ्तार वारंटी | Prabhat Khabar Network

चैनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बराढ़ी गांव से लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी राजन चौहान को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

विज्ञापन

Kaimur News : कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के बराढ़ी गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार वारंटी की पहचान बराढ़ी गांव निवासी राम आशीष चौहान के पुत्र राजन चौहान के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष ने बताया कि राजन चौहान के विरुद्ध न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी किया गया था और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे. सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की और उसे उसके गांव से दबोच लिया. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को थाना लाया गया, जहां आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गयी. न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.


विज्ञापन
Ravishankar Singh

लेखक के बारे में

By Ravishankar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन