विद्यालय में चलाया गया पुलिस दीदी जागरुकता कार्यक्रम,साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी

कार्यक्रम में शामिल | Prabhat Khabar Network
दुर्गावती कन्या उच्च विद्यालय कल्याणपुर में 'पुलिस दीदी' जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा और साइबर अपराध से बचाव के गुर सिखाए गए.
Kaimur News : दुर्गावती में मंगलवार को स्थानीय पुलिस द्वारा मंगलवार को दुर्गावती कन्या उच्च विद्यालय कल्याणपुर में अभया ब्रिगेड के तहत ‘पुलिस दीदी’ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, साइबर अपराध से बचाव तथा आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस सहायता प्राप्त करने के प्रति जागरूक करना था. कार्यक्रम में पु.अ.नि. ईशा कुमारी मेहता ने छात्राओं को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी तथा महिला हेल्पलाइन और पुलिस की विभिन्न सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया. छात्राओं को किसी भी प्रकार की छेड़खानी, साइबर ठगी या अन्य अपराध की स्थिति में बिना डर पुलिस को सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया. मौके पर विद्यालय प्राचार्या अमृता कुमारी आदि मौजूद रहे. इस जागरूकता कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. कार्यक्रम के संचालन में छह शिक्षक, एक महिला सिपाही तथा एक पुरुष पुलिसकर्मी भी उपस्थित रहे. विद्यालय प्रबंधन ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ता है और वे अपने अधिकारों एवं सुरक्षा के प्रति अधिक जागरूक होती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










