मोहनिया में 70 वर्षीय बुजुर्ग को मारी गोली, खेत में सोते वक्त हुई घटना; 72 घंटे में दूसरी बार हुई फायरिंग

Updated:
विज्ञापन
अस्पताल में घायल का इलाज करते डॉक्टर

अस्पताल में घायल का इलाज करते डॉक्टर

कैमूर के मोहनिया में खेत की रखवाली कर रहे 70 वर्षीय बुजुर्ग को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारी। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी।

विज्ञापन

Mohania 70 Year Old Man Shot : कैमूर जिले के मोहनिया में मंगलवार की रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां 70 वर्षीय बुजुर्ग को अज्ञात बदमाश ने गोली मार दी. घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों की मदद से उन्हें तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया. उनके हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्रेपताल फर कर दिया गया.

मामला मोहनिया थाना क्षेत्र के नावागांव की है. बुजुर्ग की पहचान रामदुलार सिंह के नाम से हुई. वह खेत की रखवाली कर रहे थे, तभी अज्ञात बदमाश ने उनको गोली मारी दी. गोली उनके बांह में लगी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए. 72 घंटे के भीतर क्षेत्र में गोलीबारी की यह दूसरी घटना है, जिससे ग्रामीणों के बीच डर का माहौल बन गया है.

Crime News : खेत में पटवन के बाद सो रहे थे बुजुर्ग

जानकारी के अनुसार, नावागांव निवासी रामदुलार सिंह मंगलवार की रात अपने खेत में पटवन करने के बाद वहीं सो गए थे. देर रात अज्ञात हमलावर ने उन पर फायरिंग कर दी. अचानक गोली चलने की आवाज से आसपास के लोग चौंक गए और मौके की ओर दौड़े.

जब ग्रामीण और परिजन खेत पर पहुंचे तो देखा कि रामदुलार सिंह घायल अवस्था में पड़े हैं. तुरंत उन्हें उठाकर अस्पताल ले जाया गया. घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

परिवार ने जताई हैरानी, नहीं किसी से दुश्मनी

घायल के पुत्र मुन्ना सिंह ने बताया कि उनके पिता की किसी से कोई पुरानी रंजिश या विवाद नहीं है. ऐसे में यह हमला क्यों और किसने किया, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है. परिवार के लोग इस घटना से काफी सदमे में हैं और हमलावर की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.

डॉक्टर ने बताई गंभीर स्थिति

अनुमंडलीय अस्पताल में तैनात चिकित्सक डॉ. के.पी. सिंह ने बताया कि बुजुर्ग के बांह में गोली लगी है और हड्डी टूटने की आशंका है. एक्स-रे और अन्य जरूरी जांच कराई जा रही है. उन्होंने बताया कि प्राथमिक इलाज के बाद मरीज को बेहतर उपचार के लिए उच्च केंद्र रेफर कर दिया गया है.

पुलिस जांच में जुटी, हमलावर की तलाश जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई. मोहनिया थाना प्रभारी आलोक कुमार अस्पताल पहुंचे और परिजनों से पूरी जानकारी ली. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और संदिग्धों की पहचान के लिए छापेमारी की जा रही है.

थाना प्रभारी का बयान

थाना प्रभारी ने बताया कि अभी तक पीड़ित पक्ष की ओर से लिखित आवेदन नहीं मिला है. आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

इलाके में बढ़ी चिंता

लगातार हो रही गोलीबारी की घटनाओं ने इलाके के लोगों की चिंता बढ़ा दी है. ग्रामीणों का कहना है कि रात के समय सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की जरूरत है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके. फिलहाल गांव में दहशत का माहौल है और लोग जल्द से जल्द अपराधी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.


विज्ञापन
Vinod Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Vinod Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन