दहेज के लिए विवाहिता की फंदे से लटका कर हत्या

Published at :20 May 2024 8:46 PM (IST)
विज्ञापन
दहेज के लिए विवाहिता की फंदे से लटका कर हत्या

थाना क्षेत्र के बहेरिया गांव में दहेज के लिए ससुराल वालों ने फंदे से लटका कर महिला की हत्या करने का मामला सामने आया है. मृतक की पहचान बहेरिया गांव निवासी अनिल कुमार गोंड की पत्नी रीमा कुमारी के रूप में की गयी है.

विज्ञापन

चांद. थाना क्षेत्र के बहेरिया गांव में दहेज के लिए ससुराल वालों ने फंदे से लटका कर महिला की हत्या करने का मामला सामने आया है. मृतक की पहचान बहेरिया गांव निवासी अनिल कुमार गोंड की पत्नी रीमा कुमारी के रूप में की गयी है. इस मामले में मृतका के पिता चैनपुर थाना क्षेत्र के दूबे के सरैया गांव निवासी जयराम गोंड़ ने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज नहीं देने पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है. घटना की सूचना मिलने के बाद चांद थाने की पुलिस पहुंची और मामले में जांच पड़ताल करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. जानकारी के अनुसार, चैनपुर के दुबे के सरैया गांव निवासी जयराम गोंड की पुत्री की शादी चांद थाना क्षेत्र के बहेरिया गांव निवासी अनिल गोंड से तीन वर्ष पूर्व हुई थी. महिला को एक साल की बच्ची भी है. सोमवार की दोपहर में उक्त महिला की हत्या की सूचना आग की तरह गली मुहल्ले में फैल गयी और लोगों की भीड़ मृतका के दरवाजे पर जुट गयी. घटना की सूचना मृतका रीमा कुमारी के बड़े ससुर चंद्रमा गोड़ द्वारा उसके मायके वालों को दी गयी. सूचना पर मृतका के पिता जयराम गोंड मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना पर चांद थाने की पुलिस पहुंची और घटना की जांच पड़ताल की. इस दौरान मृतका के पिता ने पुलिस को आवेदन दिया, जिसमें बताया है दहेज के लिए फंदे से लटका कर बेटी की हत्या की गयी है. वहीं, रीमा को एक साल की बच्ची है. सोमवार की दोपहर उक्त घटना के बाद एक साल की बच्ची के सिर से ममता की छाया उठ गया. इस संबंध में थानाध्यक्ष मोहम्मद इरफान राजा ने बताया सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और मामले में जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मृतका के पिता ने दहेज के लिए बेटी की हत्या करने का आवेदन दिया गया है. महिला की मौत कैसे हुई है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पायेगा. फिलहाल पुलिस अपने स्तर से कार्रवाई कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन