सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाला युवक गिरफ्तार, वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस की कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन

फोटो कैप्शन: मेदनी चौकी पुलिस के कब्जे में गिरफ्तार आरोपी | Prabhat Khabar Network

लखीसराय में सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ रील बनाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने वीडियो के आधार पर की सख्त कार्रवाई।

विज्ञापन

फोटो कैप्शन: मेदनी चौकी पुलिस के कब्जे में गिरफ्तार आरोपी प्रतिनिधि सूर्यगढ़ा. सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ वीडियो बनाकर वायरल करना एक युवक को महंगा पड़ गया. लखीसराय पुलिस ने वायरल वीडियो की जांच के बाद मेदनीचौकी थाना क्षेत्र के एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस के अनुसार, 9 जुलाई 2026 को सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के दौरान एक वीडियो सामने आया, जिसमें एक युवक आपत्तिजनक गाने पर अवैध हथियार का प्रदर्शन करते हुए रील बना रहा था. सत्यापन के दौरान वीडियो मेदनीचौकी थाना क्षेत्र का पाया गया. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मामले में प्राथमिकी दर्ज कर युवक की पहचान मेदनीचौकी निवासी संजय साव के पुत्र अमन कुमार के रूप में की गई. इसके बाद पुलिस ने लगातार छापेमारी की और सोमवार को अमन कुमार को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि वायरल वीडियो में दिख रहे देशी कट्टा की बरामदगी के लिए भी छापेमारी जारी है. लखीसराय पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन या ऐसे वीडियो अपलोड करना दंडनीय अपराध है. किसी के प्रभाव में आकर रील या अन्य कंटेंट बनाते समय कानून का उल्लंघन न करें.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन