Kaimur News : कल्याणकारी योजनाओं के प्रति लोगों को किया जागरूक

Updated:
विज्ञापन
Kaimur News : कल्याणकारी योजनाओं के प्रति लोगों को किया जागरूक

शनिवार की सुबह सिसौड़ा के पंचायत संसाधन केंद्र ( महादलित बस्ती) में पंचायत व प्रखंड कर्मियों की उपस्थिति में विशेष विकास शिविर का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

रामगढ़. शनिवार की सुबह सिसौड़ा के पंचायत संसाधन केंद्र ( महादलित बस्ती) में पंचायत व प्रखंड कर्मियों की उपस्थिति में विशेष विकास शिविर का आयोजन किया गया. इसमें अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के लोगों को प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार द्वारा बिहार सरकार द्वारा चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए लोगों को जागरूक किया गया. साथ ही शिविर में पहुंचे ग्रामीणों की समस्याओं से संबंधित आवेदनों का निष्पादन किया गया. इस दौरान बीडीओ द्वारा बिहार सरकार की 22 कल्याणकारी योजनाओं के लाभ पाने को लेकर ग्रामीणों से आवेदन लिया गया वयोजनाओं की जानकारी दी गयी. बीडीओ ने कहा सामाजिक सुरक्षा के तहत वृद्ध जनों को वृद्धजन पेंशन योजना, विधवा महिलाओं के लिए लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन, दिवांगजनों के लिए बिहार निःशक्तता पेंशन योजना, उज्ज्वला योजना, राशन कार्ड के लिए आवेदन, कबीर अंत्येष्टि योजना, पारिवारिक लाभ योजना, बंदोबस्ती, विद्यालयों में नामांकन, स्वास्थ्य विभाग के सभी पंचायत व प्रखंड स्तरीय योजनाओं की जानकारी दी गयी. मौके पर पंचायत के मुखिया प्रदीप कुमार सिंह, कृषि विभाग से रंजन, पंचायत सचिव विजय प्रसाद, आवास सहायक राधेश्याम सिंह, तकनीकी सहायक विकास कुमार, कार्यपालक सहायक नीलम कुमारी, उपमुखिया नौरंगिया देवी, वार्ड अनिल गुप्ता , बृजमोहन राम, विक्रम सिंह, मनीष कुमार, दिलशाद हुसैन, मंटू सहित कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhanjay Kumar

लेखक के बारे में

By Prabhanjay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन