धनेछा सीएनजी पंप पर वाहनों की लंबी कतार, घंटों इंतजार से चालक परेशान

Updated:
विज्ञापन

दुर्गावती प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत धनेछा स्थित पेट्रोल पंप पर इन दिनों सीएनजी भराने वाले वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं.

विज्ञापन

एकमात्र सीएनजी पंप होने से बढ़ी समस्या ऑटो चालकों की रोजी-रोटी पर पड़ रहा असर कर्मनाशा. दुर्गावती प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत धनेछा स्थित पेट्रोल पंप पर इन दिनों सीएनजी भराने वाले वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं. वाहनों को घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है. दरअसल, दुर्गावती प्रखंड क्षेत्र में धनेछा के पास सीएनजी वाहनों के लिए केवल एक ही पेट्रोल पंप उपलब्ध है. अन्य पेट्रोल पंपों पर डीजल व पेट्रोल मिल रहा है. इसके चलते धनेछा स्थित पेट्रोल पंप पर सीएनजी भराने वाले वाहनों की भारी भीड़ उमड़ रही है. सीएनजी भराने के लिए वाहन चालकों को कई-कई घंटे लाइन में ही खड़ा रहना पड़ रहा है. वैसे भी ईरान, इजरायल व अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध का असर सीएनजी पेट्रोल पंपों पर भी देखने को मिल रहा है. क्षेत्र में एकमात्र सीएनजी पंप होने के कारण वाहनों का भारी जमावड़ा लगा रह रहा है. कतार में घंटों खड़े रहने वाले वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इस कतार में सबसे अधिक टेंपो दिखायी दे रहे हैं. घंटों लाइन में खड़े रहने के कारण टेंपो चालकों की रोजमर्रा की कमाई पर भी असर पड़ रहा है. टेंपो मालिक व चालक दिनभर टेंपो चला कर ही अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं, लेकिन उनका अधिक समय सीएनजी भराने में ही बीत जा रहा है. इससे उनकी रोजी-रोटी प्रभावित हो रही है. सीएनजी पेट्रोल पंप पर कई दिनों से वाहन चालक इस समस्या से जूझ रहे हैं. लंबी दूरी तय करने वाले वाहन चालकों को भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. घंटों लाइन में खड़े रहने के कारण वे समय से अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पा रहे हैं. निर्धारित समय पर ट्रेन व प्लेन पकड़ने वाले यात्रियों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. वाहन चालकों ने सरकार से इस गंभीर समस्या का शीघ्र समाधान कराने की मांग की है.

विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन