बैजनाथ में भूमि विवाद में चले लाठी-डंडे, पांच लोग घायल

Edited by VIKASH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

शनिवार की देर रात थाना क्षेत्र के बैजनाथ गांव में पूर्व की जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले. इस घटना में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.

विज्ञापन

रामगढ़. शनिवार की देर रात थाना क्षेत्र के बैजनाथ गांव में पूर्व की जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले. इस घटना में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों पक्षों द्वारा रविवार की शाम घटना को लेकर 18 नामजद सहित अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर घटना से संबंधित नौ लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपितों में बैजनाथ गांव निवासी मुरहू बिंद, राकेश बिंद, पुवाली बिंद, राम परीखा बिंद, राकेश बिंद, विक्रम बिंद, बल्लू बिंद, संजय बिंद व पप्पू बिंद है. जानकारी के मुताबिक, बैजनाथ गांव में पूर्व से चल रहे जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में शनिवार की देर शाम कहासुनी शुरू हो गयी. बात इतनी बढ़ गयी कि दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले. घटना में एक पक्ष के चार लोग, तो दूसरे पक्ष के एक लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद सभी घायलों को परिजनों द्वारा तत्काल रामगढ़ रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया. जबकि, रविवार को दोनों पक्षों द्वारा स्थानीय थाने में जमीन विवाद को लेकर प्राथमिकी दर्ज करने के लिए एक पक्ष से कुमारी देवी द्वारा 13 लोग व दूसरे पक्ष के राकेश बिंद द्वारा 5 नामजद सहित अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर दोनों पक्षों से 9 लोगों को गिरफ्तार किया है. वहीं, गिरफ्तार सभी आरोपितों को रामगढ़ रेफरल अस्पताल में मेडिकल चेकअप के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया जायेगा. उक्त मामले में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया बैजनाथ गांव में दो पक्षों के बीच भूमि विवाद को लेकर मारपीट हुई है. इसमें दोनों पक्षों द्वारा कुल 18 लोगों सहित अज्ञात पर प्राथमिक दर्ज करायी गयी है. पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर दोनों पक्षों से नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है, साथ ही अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. # दोनों पक्षों ने 18 नामजद व अज्ञात लोगों पर दर्ज करायी प्राथमिकी, नौ गिरफ्तार

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन