कैमूर: करजी गांव में छापेमारी, 35.36 लीटर अवैध शराब बरामद, तस्कर फरार

Updated:
विज्ञापन
चैनपुर थाना

चैनपुर थाना

कैमूर जिले के करजी गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए 35.36 लीटर अवैध देशी और अंग्रेजी शराब बरामद की है. हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही शराब तस्कर मौके से फरार होने में कामयाब रहा.

विज्ञापन

Kaimur News : कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के करजी गांव में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर 35.36 लीटर देशी एवं अंग्रेजी शराब बरामद की है. हालांकि पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही आरोपित मौके से फरार हो गया. उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

सामुदायिक भवन के पास से शुरू हुई कार्रवाई

पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि करजी बाजार स्थित सामुदायिक भवन के समीप विकास कुमार अवैध शराब की खरीद-बिक्री कर रहा है. सूचना पर पहुंची पुलिस को देखते ही आरोपित फरार हो गया. इसके बाद आसपास की तलाशी में एक बोरे में छिपाकर रखी गई 13 बोतल ब्लू लाइन देसी शराब बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा 2.6 लीटर थी.

घर से मिली बड़ी मात्रा में शराब

इसके बाद पुलिस ने करजी गांव निवासी रामायण यादव के पुत्र विकास कुमार के घर पर छापेमारी की. आरोपित वहां नहीं मिला, लेकिन घर की तलाशी के दौरान विभिन्न ब्रांड की बड़ी मात्रा में शराब बरामद हुई. जब्त शराब में आइकॉनिक व्हाइट डीलक्स इंटरनेशनल ग्रेन व्हिस्की, इंपीरियल ब्लू, 8 पीएम अंग्रेजी शराब, किंगफिशर एक्स्ट्रा स्पेशल स्ट्रांग बियर, तेजस बुलंद मदिरा और ब्लू लाइन देसी शराब शामिल है.

मद्य निषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज

थानाध्यक्ष ने बताया कि छापेमारी के दौरान कुल 35.36 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है. फरार आरोपित विकास कुमार के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है.


विज्ञापन
Ravishankar Singh

लेखक के बारे में

By Ravishankar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन